12 दिन की बेटी को दफनाकर आया पिता फूट फूट कर रोया, बेबी केयर सेंटर के बाहर मांगा इंसाफ

Vivek Vihar Baby Care Center Fire Case: विवेक विहार बेबी केयर सेंटर में आग की भेंट चढ़े मासूमों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं। इसी बीच बच्चों के परिजन सामने आ रहे हैं। वे लगातार रोते हुए अपने मासूमों के लिए इंसाफ की डिमांड कर रहे हैं।

Delhi Vivek Vihar Baby Care Center Fire

बेबी केयर सेंटर में आग।

Baby Care Center Fire Case: दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर में पुलिस और फोरेंसिक टीमें लगातार सूबत जुटा रही हैं। आग लगने के बाद 7 बच्चों की मौत यहां हुई थी। इसी बीच बच्चों के परिजन लगातार सामने आ रहे हैं। जो रोते हुए अपने मासूमों के लिए न्याय की मांग पीएम मोदी और दिल्ली सीएम केजरीवाल से कर रहे हैं। एक 12 दिन की बच्ची का पिता सामने आया। पिता ने कहा कि वह कुछ देर पहले ही अपनी बच्ची को दफनाकर आया है। बच्ची की मौत आग में झुलसने से हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लापरवाही के मामले में संचालक और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मासूमों की सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई है। जिसके बाद परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक अनजान शख्स जोर-जोर से रोते हुए बेबी केयर सेंटर के बाहर बच्ची के लिए इंसाफ की मांग करने लगा। उसे वहां मौजूद लोगों ने ढांढस बंधाया, लेकिन वह लगातार रोते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा।

विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट से लगी आग!

पिता ने कहा कि वह कुछ देर पहले ही अपने 12 दिन के कलेजे के टुकड़े को दफन करके आया है। उसने दुनिया को देखा भी नहीं था कि मौत हो गई। वह मासूम से मिल भी नहीं पाया था। परसों रात को पता लगा कि अस्पताल में आग लग गई है। जिसके कारण बेटी की मौत हो गई। उसकी बेटी के पेट में गंदा पानी होने की बात डॉक्टरों ने कही थी। जिसके बाद उसे दाखिल कर लिया गया। लेकिन बेटी की यहां आग के कारण मौत हो गई। गौरतलब है कि हादसे के बाद टीम को 5 ऑक्सीजन सिलेंडर फटे मिले थे। 27 सिलेंडर अंदर-बाहर बिखरे थे। जिसके बाद नवीन खींची और अन्य के खिलाफ सुरक्षा में लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया है। बिल्डिंग में आग के बाद कुछ हिस्सा आईटीआई कॉलेज के पास गिरा था। जिससे वहां भी आग लग गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ