Delhi: रेलवे ट्रैक पर रिल्स बनाते वक्त गई जान, ट्रेन की चपेट में आकर दो लड़कों की मौत

delhi train accident, train mows down youths, train accident, shooting video on railway track, delhi police, old delhi railway station

Delhi: रेलवे ट्रैक पर रिल्स बनाना दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से रिल्स बना रहे दोनों युवकों की मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहदरा में 22 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट करने के दौरान दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। मृतकों की पहचान वंश शर्मा (23) और मोनू (20) के रूप में हुई है। ट्रैक पर इनके मोबाइल भी मिले। मामले की आगे की जांच जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1628945048028200960

कांटी नगर फ्लाइओवर के पास की है घटना

दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांटी नगर फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर मोबाइल फोन पर फिल्म बनाते समय दो युवक ट्रेन से कुचल गए। पुलिस ने बताया कि मृतक 23 साल का वंश शर्मा बीटेक थर्ड सेमेस्टर का छात्र था जबकि 20 साल का मोनू सेल्समैन था। दोनों दिल्ली के कांटी नगर एक्सटेंशन के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 फरवरी की है और पुलिस को इसकी सूचना शाहदरा थाना, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 4.35 बजे मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि ट्रैक पर दोनों मृतकों के मोबाइल भी मिले। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोनों युवक मोबाइल पर रिल्स और शॉर्ट फिल्म शूट करते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक लाइव वीडियो बनाने के लिए भी रेलवे ट्रैक पर आते थे। हादसे के बाद जांच पड़ताल के दौरान दोनों के मोबाइल ट्रैक पर मिले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ