स्टंट करने वाले हो जाएं सावधान, दिल्ली में इन जगहों पर कट रहे धड़ाधड़ चालान

Delhi challan: दिल्ली में 1 जनवरी 2024 से लेकर 15 मार्च तक अब तक कुल 69296 चालान किए गए हैं। दिल्ली में प्रमुख चौराहों पर 3डी रडार आधारित कैमरे लगे हुए हैं, जो रेड लाइट जंप करने वाले बिना हेलमेट के टू व्हीलर चलाने वालों आदि यातायात नियम तोड़ने वालों की तस्वीरें कैद करते हैं।

red light jump, challan camera
विज्ञापन

Delhi challan: देश की राजधानी दिल्ली में यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने 3D बेस्ड रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम (RLVD) लगाए हैं। इन कैमरों से नियम तोड़ने वालों के पास ई चालान भेजे जाते हैं। सड़क हादसों को कम करने और मानव संसाधन को बचाने के मकसद से यह कैमरा लगाए गए हैं। 1 जनवरी 2024 से 15 मार्च तक इन कैमरों से चालान के चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए हैं।

विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली में सबसे अधिक चालान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस साल अब तक कुल 69296 चालान किए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चालान दक्षिणी दिल्ली के नौरोजी नगर, नारायणा, मूलचंद, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग, लाजपत नगर और एंड्रयूज गंज रेडलाइट पर किए गए। वहीं, 2022 जिस साल यह कैमरा लगाए गए थे उस दौरान 59937 चालान किए गए थे। इसके बाद 2023 में यह संख्या घटकर 21089 हो गई थी।

कैसे काम करते हैं यह कैमरे

यह 3डी रडार आधारित कैमरा हैं जो रात में भी काम करते हैं। चौराहों से यह कैमरे रेड लाइट जंप करने वाले वाहन, गलत साइड चलने वाले वाहन, बिना हेलमेट के टू व्हीलर चलाने वालों और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों आदि की फोटो खींचकर कंट्रोल रूम भेजते हैं। कंट्रोल रूम से इन तस्वीरों के साथ वाहन मालिक के पास उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ई चालान भेजा जाता है।

विज्ञापन

इस काम भी आते हैं

इन कैमरों से जाम लगने के दौरान यातायात सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है। त्यौहारों, वाहन के खराब होने या किसी रैली आदि के दौरान इन कैमरों से मिलने वाले फुटेज से ट्रैफिक कंट्रोल किया जाता है। इसके अलावा कई बार जिन जगहों पर कैमरे लगे हैं उस राडर में होने वाले सड़क हादसों में इससे हादसों का स्पष्ट कारण पता लगाने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ