ऊंची आवाज में बात करने पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पहले कंधा टकराने पर किया था मर्डर

Delhi Murder News: हत्यारा पहले भी कंधा टकराने पर एक युवक की हत्या कर चुका है और बीते दिनों बाल सुधार गृह से छूटकर आया है। मरने वाले युवक की पहचान अंशुल भाटी (21) के रूप में हुई है।

UP police, crime news

उत्तर प्रदेश में महिला की हत्या।

विज्ञापन

Delhi Murder News: दिल्ली के तिमारपुर में नाबालिग ने एक युवक की महज इसलिए चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी क्योंकि वह ऊंची आवाज में बात कर रहा था और मांगने पर उसने माचिस नहीं दी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्यारा पहले भी कंधा टकराने पर एक युवक की हत्या कर चुका है और बीते दिनों बाल सुधार गृह से छूटकर आया है।

विज्ञापन

आरोपी चलता है गिरोह

मरने वाले युवक की पहचान अंशुल भाटी (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी का पिता जेल में हत्या के मामले में बंद है। उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है। आरोपी इलाके में अपना गिरोह चलाता है और लूटपाट करता है। वह पूर्व में हत्या के मामले में पकड़ा जा चुका है।

दोस्त के घर तेहरवीं में आया था

अंशुल जगतपुर एक्सटेंशन में रहता था। वह तिमारपुर में अपने दोस्त देव के घर उसके नाना की तेहरवीं में आया था। यहां रात में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ एक ऑटो में बैठकर बात कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो नाबालिग लड़के उनके पास आए। एक नाबालिग ने अंशुल से सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगी। अंशुल ने माचिस होने से इनकार कर दिया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

नाबालिग को अंशुल के इनकार करने का तरीका पसंद नहीं आया। उसने कहा ‘मेरे इलाके में आकर ऊंची आवाज में बात करता है।’ इसके बाद नाबालिग ने जेब से चाकू निकाला और अंशुल पर चाकू से कई वार कर अपने साथी के साथ फरार हो गया। बुरी तरह घायल अंशुल को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी दोनों नाबालिगों को सिग्नेचर ब्रिज के पास से हिरासत में लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ