Shraddha Murder Case: 'आफताब को फांसी के बाद ही करूंगा बेटी का अंतिम संस्कार...' छलका श्रद्धा के पिता का दर्द
Edited By Bhola Sharma

केस की सुनवाई के श्रद्धा के पिता मुंबई से दिल्ली आए थे।
Edited By Bhola Sharma

केस की सुनवाई के श्रद्धा के पिता मुंबई से दिल्ली आए थे।
Shraddha Murder Case: पिछले साल दिल्ली में अपने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा हत्या की गई श्रद्धा वाकर के पिता विजय वाकर ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या हुए एक साल मई में पूरा हो जाएगा, लेकिन वह अभी तक उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाए हैं।
विजय वाकर साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड की सुनवाई के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब आरोपी आफताब पूनावाला को मौत की सजा होगी, तभी अंतिम संस्कार करूंगा।
One year of my daughter's murder in May, haven't performed her last rites yet: Shraddha's father
Read @ANI Story | https://t.co/AZKrOOvdqj#ShraddhaMurderCase #ShraddhaWalkar #AftabPoonawalla pic.twitter.com/InjktnmP9v
— ANI Digital (@ani_digital) March 20, 2023
पिता विजय ने कहा कि वह अंतिम संस्कार कर भी नहीं सकते हैं। क्योंकि केस खत्म होने के बाद ही उनकी बेटी के अवशेष उन्हें सौंपे जाएंगे। लेकिन वह दिन कब आएगा, पता नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि आरोपी को मौत की सजा दी जाए और समयबद्ध तरीके से सुनवाई की जाए।
निर्भया केस में फैसला आने में 7 साल लगे इसलिए ये केस टाइम बाउंड फास्ट ट्रैक होना चाहिए। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 25 मार्च दी है। ऐसे में हमने तय किया है कि हम हाईकोर्ट में टाइम बाउंड फास्ट ट्रैक डायरेक्शन के लिए एक याचिका दायर करेंगे: श्रद्धा के पिता की वकील सीमा कुशवाहा pic.twitter.com/cbSXYUuTZm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2023
विजय वाकर की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि निर्भया केस को अंजाम तक पहुंचने में सात साल लग गए। इस मामले को निर्भया मामले की तरह खत्म होने में साल नहीं लगने चाहिए।
इससे पहले साकेत कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर अपनी दलीलें पेश की हैं।आफताब को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान विजय वाकर भी मौजूद रहे।
आरोपी आफताब की मौजूदगी में कोर्ट रूम में ऑनलाइन काउंसलिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी चलाई गई। रिकॉर्डिंग ने श्रद्धा के पिता को भावुक कर दिया। रिकॉर्डिंग में श्रद्धा को यह कहते सुना जा सकता है, वह मुझे ढूंढेगा और मुझे मार डालेगा। एक रिकॉर्डिंग में श्रद्धा कह रही थी कि आफताब ने उसका पकड़ लिया था। इससे वह बेहोश हो गई थी।
कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 25 मई रखी है। अधिवक्ता कुशवाहा ने कहा कि इस तरह मामले को पूरा होने में सालों लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुनवाई हर दिन और समय सीमा में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के पिता के साथ बातचीत करने कके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: