दिल्ली में ताबड़तोड़ गोली मारकर की थी हत्या, चार नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार
Edited By Amit Kasana

crime news
Edited By Amit Kasana

crime news
नई दिल्ली: दिल्ली के अमन विहार इलाके में ताबड़तोड़ गोली मारकर एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग समेत 7 लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 11 मार्च को सूचना मिल थी कि अमन विहार इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई है। मरने वाले की पहचान राजीव नगर के बेगमपुर निवासी योगेश के रूप में हुई थी।
योगेश ने अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि योगेश कार मैकेनिक था। वो अक्सर प्रेम नगर में अपने दोस्त और प्रॉपर्टी डीलर सागर के घर आता-जाता था। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (रोहिणी), गुरिकबाल सिंह सिद्धु ने कहा कि आरोपी और सागर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। करीब एक महीने पहले उसके भाई को पीटा भी गया था। आरोपी सागर से बदला लेने के लिए मौके की तलाश में थे।
डीसीपी ने कहा कि घटना के दिन योगेश, सागर की दुकान पर गया था। यहां आरोपी ने सागर पर गोली चला दी लेकिन गोली सागर को नहीं लगी और योगेश को जा लगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीन आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें पकड़ लिया। तीनों पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य को पकड़ा। वारदात में इस्तेमाल कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लकड़ी के चार डंडे, एक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: