हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AAP सांसद संजय सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, गोवा में क्यों हुआ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा?

Sanjay Singh Defamation Case : गोवा में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा हुआ। गंभीर आरोप लगाने के बाद सीएम प्रमोद सावंत की पत्नी ने आप सांसद के खिलाफ केस दायर किया।

विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सिंह। (File Photo)

Sanjay Singh Defamation Case : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की फिर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गोवा में उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत की पत्नी ने संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया। आइए जानते हैं कि सीएम की पत्नी ने क्यों किया ये केस?

जानें संजय सिंह ने क्या दिया बयान?

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत ने संजय सिंह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया। आप सांसद संजय सिंह ने हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था, जहां उन्होंने कथित तौर पर सुलक्षणा सावंत के खिलाफ कैश-फॉर-जॉब घोटाले में गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में गोवा की एक अदालत ने संजय सिंह को नोटिस जारी किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘मस्जिद में मंदिर खोज रहे BJP वाले’, राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा बयान

कोर्ट ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन

संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर कैश-फॉर-जॉब घोटाले में सीएम की पत्नी का नाम लिया था। अदालत ने आप सांसद से 10 जनवरी 2025 तक जवाब मांगा है। भाजपा प्रवक्ता गिरिराज पाई वर्नेकर ने बताया कि प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत ने उत्तरी गोवा के बिचोलिम में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में मामला दायर किया। सिविल जज ने मामले की सुनवाई की और संजय सिंह को नोटिस जारी किया।

यह भी पढ़ें : AAP सांसद के घर ED की रेड, मनीष सिसोदिया बोले- मोदीजी ने फिर खुले छोड़ दिए अपने तोता-मैना

विज्ञापन

जानें सीएम की पत्नी ने अदालत से क्या की मांग

सुलक्षणा सावंत ने अपनी शिकायत में अपने वकीलों के माध्यम से अदालत से अनुरोध किया कि वह संजय सिंह को एक माफीनामा प्रकाशित करने का निर्देश दे, जिसमें स्पष्ट किया जाए कि उक्त वीडियो, लेख और साक्षात्कार झूठे हैं, तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। वे बिना शर्त माफी मांगें। उन्होंने अदालत से यह भी अपील की कि संजय सिंह को सोशल मीडिया या व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स जैसे अन्य प्लेटफार्मों पर उसे बदनाम करने वाले किसी भी सार्वजनिक बयान देने से रोका जाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola