AAP सांसद के घर ED की रेड, मनीष सिसोदिया बोले- मोदीजी ने फिर खुले छोड़ दिए अपने तोता-मैना

ED Raid on AAP MP Punjab Premises: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर आज ED की रेड चल रही है। 5 जिलों में सांसद के ठिकाने खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। वहीं आप भाजपा और PM मोदी पर हमलावर हो गई है।

ED Raid In Punjab

ED Raid In Punjab

AAP MP Sanjeev Arora House Office ED Raid: मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आज अलसुबह पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पंजाब में छापेमारी चली। लुधियाना और जालंधर में AAP के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर और ऑफिस में रेड चली, लेकिन छापेमारी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मामला फर्जीवाड़े से जमीन हासिल करने का है। वहीं इस छापेमारी के बाद भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने साधा निशाना

संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनीष सिसोदिया ने ट्वीट लिखा। उन्होंने लिखा कि आज फिर मोदीजी ने अपने तोते मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे हैं। पिछले 2 सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला, लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई हैं एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में। आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन कोशिश कितनी भी कर लें, आम आदमी पार्टी वाले न रुकेंगे, न बिकेंगे, न डरेंगे।

संजय सिंह ने भी कसा तंज

संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर संजय सिंह ने ट्वीट किया और लिखा कि एक और सुबह, एक और रेड। आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं। मोदीजी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। SC ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा। यह एजेंसियां कोर्ट को नहीं मानती, सिर्फ अपने आका की मानती है, लेकिन मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है। फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते मोदी जी।

सांसद संजीव अरोड़ा कौन?

संजीव अरोड़ा 30 साल से एक्सपोर्ट बिजनेसमैन हैं। 10 अप्रैल 2022 से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। इनकी कंपनी का नाम रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। उन्होंने वर्जीनिया में भी कंपनी का एक ऑफिस खोला हुआ है। साल 2006 से वे रियल एस्टेट सेक्टर में वर्किंग हैं। उनकी कंपनी का नाम रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RPIL) है। चंडीगढ़ रोड पर हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स बनाया, जिसमें 70 से ज्यादा कंपनियों ने इन्वेस्ट किया है। साल 2018 में फीमेल आउटफिट ब्रांड ‘फेमेला’ की उन्होंने शुरुआत की। साल 2019 में उन्होंने नॉन-फेरस मेटल कंपनी बनाई, जिसका नाम टेनेरॉन लिमिटेड है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ