Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के बाद अब एक और आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें, ED की शिकायत पर कोर्ट ने किया तलब

Rouse Avenue court summoned Amanatullah Khan: दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने कोर्ट में शिकायत की थी। मामले की सुनवाई के बाद मंगलवार को अदालत ने विधायक को 20 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Apr 9, 2024 21:51
Amanatullah Khan, ED, money laundering
अरविंद केजरीवाल और अमानतुल्लाह खान

Rouse Avenue court summoned Amanatullah Khan: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अरविंद केजरीवाल के बाद अब ED की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को समन भेजा है। दरअसल, दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने कोर्ट में शिकायत की थी।

---विज्ञापन---

20 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश

ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं आ रहे हैं। मामले की सुनवाई के बाद मंगलवार को अदालत ने विधायक को 20 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। बता दें ईडी अमानतुल्लाह खान के खिलाफ उनके दिल्ली वक्फ बोर्ड में चेयरमैन रहते हुए भर्ती में हुई अनियमितताओं के खिलाफ जांच कर रही है।

First published on: Apr 09, 2024 05:39 PM

संबंधित खबरें