'क्रूर, जघन्य, दरिंदगी की हदें पार'; अमेरिका में 2 भारतीय छात्रों का मर्डर, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

India Reacted on Students Murder In America: अमेरिका में 2 दिन में लगातार 2 भारतीय छात्रों की हत्याएं हुई हैं, जिन पर भारत की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Neel Acharya, Vivek Saini

अमेरिका में दरिंदगी का शिकार हुए नील आचार्य और विवेक सैनी

India Reaction on Indian Students Murder In America: अमेरिका में लगातार दूसरे दिन भारतीय छात्र की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जहां जॉर्जिया में विवेक सैनी की हथौड़े मार-मार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वहीं शिकागो में 2 दिन से लापता छात्र नील आचार्य का शव मिला है।

विज्ञापन

उसे आखिरी बार कैब ड्राइवर के साथ देखा गया था, इसलिए नील की भी हत्या किए जाने का शक जताया गया है। वहीं अमेरिका के अटलांटा में भारतीय दूतावास ने 2 दिन में 2 भारतीय छात्रों की हत्या पर कड़ी आपत्ति जताई है। विवेक सैनी की हत्या को क्रूर और डरावना अपराध बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला नील आचार्य का शव

शिकागो पुलिस ने पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के नील आचार्य की मौत होने की पुष्टि कर दी है। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे पश्चिमी लफायेट की 500 एलिसन रोड से नील का शव मिला। वह 2 दिन से लापता था और उसकी मां गौरी आचार्य ने एक पोस्ट करके लोगों से बेटे को तलाशने में मदद मांगी थी।

विज्ञापन

वह 28 जनवरी से लापता था और उसके आखिरी बार उबर कैब के ड्राइवर के साथ देखा गया था, जिसने उसे पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में छोड़ा था। इस पोस्ट पर एक्शन लेते हुए शिकागो में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट लिखी कि नील की तलाश जारी है, इस बीच उसका शव मिलने की खबर आ गई और पुलिस ने भी पुष्टि कर दी।

विज्ञापन

ट्वीट करके जताया दुख, कार्रवाई की मांग

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर दोनों हत्याओं पर दुख जताया और निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। दूतावास की ओर से कहा गया कि विवेक सैनी की हत्या बेहद क्रूर और भयानक है। हत्या आरोपी ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए वारदात को अंजाम दिया।

हालांकि हत्या आरोपी जूलियन फॉकनर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, लेकिन मर्डर का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर पूरा भारत देश दुखी है। दूसरी ओर नील आचार्य का शव मिलने की खबर ने भी परेशान किया है। दोनों छात्रों के परिवार से संपर्क किया है। पार्थिव शरीर भारत भेजने में मदद की जाएगी।

विज्ञापन

विवेक को हथौड़े से पीट-पीट कर मारा था

बता दें कि रविवार रात को अमेरिका के लिथोनिया शहर के जॉर्जिया में नशेड़ी ने जूलियन फॉकनर ने हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले विवेक सैनी की हत्या की थी। उसने 25 वर्षीय विवेक के सिर में हथौड़े से कई वार किए थे। इसके बाद वह उसकी डेड बॉडी के ऊपर खड़ा होकर हंसा भी।

विज्ञापन

उसकी इस हरकत को लोगों ने आंखों से देखा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल तक किया, जबकि विवेक सैनी हत्या आरोपी की मदद कर रहा था। उसने उसे ठंड से बचने के लिए स्टोर के अंदर आने की अनुमति दी थी। उसकी देखा-देखा स्टोर के अन्य कर्मचारियों ने भी उसकी मदद की, लेकिन वह अहसान फरामोश निकला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ