Video: 36 सेकेंड में हथौड़े से 27 वार, US में भारतीय छात्र को इंसानियत दिखाने के बदले म‍िली खौफनाक मौत

Indian Student Murdered In America: अमेरिका में भारतीय छात्र की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मर्डर का वीडियो वायरल हुआ है, जो देखने में काफी खौफनाक है।

Indian Student Murdered In America

अमेरिका में मौत के घाट उतारे गए भारतीय छात्र का नाम विवेक सैनी है।

Indian Student Beaten With Hammer Till Death: एक युवक को इंसानियत दिखाने की इतनी खौफनाक सजा मिली कि रूह तक कांप जाए। वारदात अमेरिका के जॉर्जिया में अंजाम दी गई। भारतीय छात्र को हथौड़े से पीट-पीट कर मार दिया गया।

विज्ञापन

इस खौफनाक वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सिहर जाएंगे। 36 सेकेंड में हथौड़े से 27 वारद किए गए। मृतक छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने शख्स को स्टोर के अंदर आने की परमिशन दे दी थी, क्योंकि बाहर बहुत ठंड थी।

विज्ञापन

मृतक उस स्टोर में क्लर्क का काम करता था और हत्या आरोपी की कुछ दिन से किसी न किसी तरह मदद कर रहा था।

विज्ञापन

पढ़ाई करने के लिए जॉर्जिया आया था मृतक

चिल्लाने की आवाजें और शोर सुनकर राहगीर जुटने लगे तो आरोपी उन्हें धमकाता हुआ मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। स्टोर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। जनरल स्टोर को सील कर दिया गया है।

वहीं हत्यारोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास भी किए गए। प्राथमिक जांच में मृतक के भारतीय होने का पता चला, जो पढ़ाई करने के लिए आया था और जनरल स्टोर में पार्ट टाइम जॉब कर रहा था, लेकिन बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

फूड मार्ट के बाहर सड़क पर सोता था आरोपी

जॉर्जिया के स्थानीय चैनल WSB-TV पर चली खबरों के अनुसार, मृतक का नाम विवेक सैनी है और 18 जनवरी को वारदात अंजाम दी गई थी, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। विवेक लिथोनिया में स्नैपफिंगर और क्लीवलैंड रोड पर शेवरॉन फूड मार्ट में क्लर्क था। उस पर 53 साल के जूलियन फॉकनर ने हथौड़े से हमला किया, लेकिन विवेक उससे अपना बचाव नहीं कर पाया।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, फूड मार्ट के कर्मचारियों ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि 14 जनवरी की शाम से रोज वे सड़क पर सोने वाले जूलियन को स्टोर के अंदर आने दे रहे थे। फूड मार्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि हत्या आरोपी ने चिप्स और कोक मांगा। हमने उसे पानी सहित सब कुछ दिया। 2 दिन उसकी मदद की।

एक कर्मचारी ने बताया कि हत्या आरोपी ने पूछा था कि क्या मुझे कंबल मिल सकता है, मैंने कहा कि हमारे पास कंबल नहीं है, इसलिए मैंने उसे एक जैकेट दे दी। वह स्‍टोर के अंदर-बाहर घूम रहा था और उससे सिगरेट, पानी और अन्‍य चीज मांग रहा था, लेकिन वह ऐसी वारदात करेगा, सोचा नहीं था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ