ठंड से लगता था डर, शख्स ने लेह जाने से बचने के लिए रची हैरान कर देने वाली साजिश

New Delhi Railway Station Kidnapping Case: दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शख्स ने अपने अपहरण की साजिश रच डाली। दरअसल, इस शख्स को सर्दी से काफी डर लगता था। उसने जब पुलिस के सामने बयान दिया तो सब भौंचक रह गए।

Delhi Kidnapping Case

Delhi Kidnapping Case

New Delhi Railway Station Kidnapping Case (विमल कौशिक, नई दिल्ली): लोग खूबसूरत वादियों में समय बिताने का ख्वाब देखते हैं, लेकिन एक शख्स को इन वादियों में जाने का ऐसा डर बैठा कि उसने खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच दी। जी हां, इस अजीबोगरीब मामले को सुनकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

दोस्त हो गया गायब

ये मामला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस का है। पुलिस को 12 मार्च को बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले विमलेश शाह ने एक शिकायत दी। उसने अपनी शिकायत में लिखा कि 11 मार्च को वह अपने दोस्त गोलू और सूरज के साथ ट्रेन नंबर 12557 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आया था। उन्हें लेह जाना था। जब सब लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, तो उसका एक दोस्त सूरज शौच के लिए चला गया। इसके बाद हम सब उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह वापस नहीं आया।

विज्ञापन

सूरज के मोबाइल से भेजा गया मैसेज

करीब 7 से 8 घंटे तक सूरज को ढूंढ़ा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जब सब लोग परेशान हो रहे थे, तो कुछ देर बाद सूरज के मोबाइल से 5000 रुपये की फिरौती की मांग का एक मैसेज उसके भाई अजीत को मिला। इसके बाद सोशल मीडिया सेल दिल्ली पुलिस ने इस मामले के संबंध में जीआरपी रेलवे को मैसेज भेजा। फिर थाना एनडीआरएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

पुलिस ने दिखाई तत्परता

पुलिस ने भी इस मामले में गंभीरता दिखाई। सभी सोर्स और टेक्निकल स्टाफ को तैनात कर टीम ने काम किया। इसके बाद दिल्ली के केशोपुर सब्जी मंडी इलाके से युवक का पता लगा लिया गया। हालांकि जब पीड़ित युवक से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला बयान दिया।

लेह की ठंड से डर गया

सूरज ने बताया कि वह विमलेश शाह और गोलू के साथ नौकरी की तलाश में लेह जाने वाले थे। उन्होंने सुना था कि वहां अच्छी सैलरी मिलती है, लेकिन जब वे सभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तो विमलेश शाह और गोलू ने लेह के ठंडे मौसम की बात छेड़ दी। वे लेह के मौसम की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि लेह सबसे ठंडी जगह है। इस मौसम में जीवित रहना काफी मुश्किल है।

विज्ञापन

रची अपहरण की साजिश

लेह में ठंड की बात सुनकर सूरज काफी डर गया। उसे लगने लगा कि वह वहां जिंदा नहीं रह पाएगा। इसलिए उसने अपने अपहरण की साजिश रची, ताकि लेह की ट्रेन मिस हो जाए। वह टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर वहां से निकल गया। इसके बाद वह दिल्ली की केशोपुर सब्जी मंडी पहुंच गया। फिर अपने भाई को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने के लिए 5000 रुपये की फिरौती के मैसेज भेजने लगा। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से इसका भंडा फूट गया।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ