एनसीआर की हवा खराब, लोगों ने की सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन की शिकायत

एयर पॉल्यूशन की प्रतीकात्मक फोटो

एयर पॉल्यूशन की प्रतीकात्मक फोटो

Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। जिससे इसका असर यहां लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल सुबह तड़के सैर करने से बचें। मास्क लगाकर रखें और दिन में एक-दो बार अपने आसपास क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करें।

विज्ञापन

नोएडा में गंभीर श्रेणी में हवा

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक आज दोपहर में दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में 381 थी। दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता 399 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। जबकि मथुरा रोड पर यह 380 और आनंद विहार इलाके में यह सबसे अधिक 457 गंभीर श्रेणी में रही। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 349 श्रेणी में रहा। नोएडा में गंभीर श्रेणी में 411 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

अगले तीन दिन हवा 

हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में होने के चलते लोगों को सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन होने की शिकायत की। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार दिल्ली में स्थानीय सतही हवाएं अगले तीन दिनों के लिए 6 से 8 किमी प्रतिघंट घंटा की रफ्तार से चलेंगी। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 14-15 डिग्री सेल्सियस है जो प्रदूषकों के कमजोर फैलाव का कारण बनती हैं।

पराली से परेशानी 

एक्सपर्ट के मुताबिक दिन के दौरान मिश्रण परत की ऊंचाई 1.0-1.5 किमी रही। जो प्रदूषकों के मध्यम फैलाव करता है। इसके अलावा पराली जलाने वाले क्षेत्रों से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली परिवहन स्तर पर तेज हवाएं प्रदूषकों को दिल्ली तक ले जाने का कारण हैं। यहां पीएम 2.5 में इसकी हिस्सेदारी और बढ़ने की संभावना है।
करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ