News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi News: दिल्ली के द्वारका जिले में मई 2025 के महीने में 71 विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के कारण देश से बाहर भेजा गया है। इनमें 47 बांग्लादेशी, 17 म्यांमार (रोहिंग्या) और 7 नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। अवैध प्रवासियों पर द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई की गई है। द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, ये डिपोर्टेशन्स अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नकेल कसने के अभियान का हिस्सा हैं, जो देश के संसाधनों पर बोझ बन रहे हैं। इन 71 विदेशी नागरिकों को भेजने में द्वारका जिले की विभिन्न पुलिस इकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने 38 लोगों को पकड़ा, उत्तम नगर पुलिस स्टेशन ने 24 को गिरफ्तार किया, नारकोटिक्स सेल ने 6 को, छावला पुलिस स्टेशन ने 2 को और AATS ने 1 को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए सभी विदेशी नागरिकों को फिलहाल डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। द्वारका जिले की ऑपरेशनल यूनिट्स और पुलिस स्टेशन लगातार ऐसे विदेशी नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं, जो बिना वैध वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं या घूम रहे हैं।
इस समूह में कई परिवार और व्यक्ति शामिल हैं, जैसे अनिश, रोहिमा, मुशिदा, मुशर्रफ, मनुआरा, मारुफ, हसीना, ओकीमुद्दीन, मोहम्मद उमर शानी, जॉय सारिका, मोहम्मद अब्दुल कासिम, खुतेजा, अकाबर, अखलिमा, राणा मियां, मोहम्मद सकियात अली, मोहम्मद रुबेल, नूरजहां, अंजू, मोनो, मोहम्मद मोजिदुल इस्लाम, मोमिनुल इस्लाम, सदात अली, मोमिना, मोहम्मद मोकलेसुर रहमान, मरियम बेगम, आफ़िब हुसैन, मोहम्मद शाहजलाल, मंजू खातून और मोहम्मद फारुख हुसैन।
इन सभी लोगों को बिना वैध वीजा के भारत में रहते हुए पाया गया था। Foreigners Regional Registration Office (FRRO) ने उनके डिपोर्टेशन का आदेश दिया है, जिसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- लखनऊ से कानपुर जाना अब और भी आसान, रूट पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।