Delhi Assembly Elections 2025: आप के बागी ने बढ़ाई टेंशन, इस सीट पर 4 में से सिर्फ 1 बार जीती है BJP

Delhi Assembly Elections 2025: मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर 2008 और 2013 में दो बार कांग्रेस, 2015 में बीजेपी और 2020 में आप का उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचा था।

ताहिर हुसैन, मोहन बिष्ट, अली मेंहदी

ताहिर हुसैन, मोहन बिष्ट, अली मेंहदी

Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। यहां राजनीतिक पार्टियों में शह और मात का खेल जारी है। सभी पार्टियां अपने-अपने जिताऊ प्रत्याशियों पर दांव लगा रही है। हाल ही में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में केवल 1 मुस्तफाबाद सीट पर मोहन सिंह बिष्ट को टिकट का ऐलान किया गया था।

विज्ञापन

बता दें मोहन सिंह बिष्ट वर्तमान में मुस्तफाबाद से सटी करावल नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के जीते हुए विधायक हैं और पार्टी की दूसरी लिस्ट में करावल नगर से उनकी टिकट काटकर बीजेपी ने कपिल मिश्रा को वहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। बिष्ट इस बात से नाराज थे और उन्होंने पार्टी के इस कदम की खुलकर मुखालफत भी की थी। अब उन्हें मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया है तो देखने वाली बात होगी कि जनता उन्हें जीता कर विधानसभा पहुंचाती है या नहीं?

विज्ञापन

क्यों आसान नहीं बीजेपी की जीत?

जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद विधानसभा साल 2008 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर करीब तीन दर्जन से अधिक कॉलोनी और दो गांव आते हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर पिछले चार विधानसभा चुनावों में से सिर्फ एक बार बीजेपी प्रत्याशी जीता है। आपको बता दें कि यहां से 2008 और 2013 में दो बार कांग्रेस, 2015 में बीजेपी और 2020 में आप का उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचा है।

विज्ञापन

मुस्लिम वोटरों की संख्या

चुनाव आयोग के अनुसार मुस्तफाबाद विधानसभा में 42% मुस्लिम मतदाता और 58% हिंदू वोटर्स हैं। बता दें फरवरी 2020 दिल्ली में हुए दंगों में ये इलाका काफी काफी प्रभावित रहा था। इसके अलावा यहां से पूर्व आप नेता ताहिर हुसैन दंगों के मामलों में जेल में बंद हैं। आप से विधानसभा टिकट न मिलने पर ताहिर ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दिया है और अब वे असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा के मुस्लिम वोटरों में उनकी अच्छी पकड़ है वह चुनाव में आप और कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कांग्रेस ने पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे अली मेंहदी को दिया टिकट 

कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हसन अहमद के बेटे अली मेंहदी को टिकट दिया है। हसन अहमद यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। अब 8 फरवरी को ही पता चलेगा कि इस सीट पर जनता किसे जीताकर विधानसभा पहुंचाती है। बता दें इस सीट पर करीब 1.51 लाख पुरुष और 1.27 लाख महिला वोट हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ