पहले साथ नौकरी, फिर दोस्ती...जब लड़की ने किया इग्नोर तो चाकुओं से गोदा

Delhi Man Stabs Colleague: पुलिस के अनुसार युवती जहां काम करती थी, वहां पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।

Crime

Delhi Man Stabs Colleague: युवती दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक यूनिसेक्स सैलून में काम करती है। उसके साथ अभिषेक नाम का युवक काम करता है। दोनों के बीच काम के दौरान दोस्ती हो जाती है। कुछ माह साथ समय बीताने के बाद युवती अभिषेक से दूरी बनाना शुरू कर देती है। इस बात से नाराज अभिषेक रात में युवती के घर पहुंचा और उस पर चाकुओं से हमला बोल दिया। जब युवती के माता-पिता ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उन दोनों को भी चाकू से मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

युवती ने दूर रहने की दी थी चेतावनी

जानकारी के अनुसार युवती ने अभिषेक से कई बार उससे दूर रहने के लिए कहा था। वह उससे परेशान थी और उसने ये बात अपने माता-पिता को भी बताई थी। बताया जा रहा है कि अभिषेक उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। शनिवार रात वह गुस्से में उसके घर पहुंचा और उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

तीनों घायल अस्पताल में भर्ती

तीनों घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों का इलाज करवाया जा रहा है। उनके गंभीर चोटे आईं हैं, उनके बयान के बाद रविवार को अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवती से नाराज था और उसने गुस्से में ये कदम उठाया है।

विज्ञापन

घटनास्थल से एकत्रित किए गए साक्ष्य

पुलिस के अनुसार युवती जहां काम करती थी, वहां पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। युवती के बयान के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ