---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal के इस्तीफे पर दिल्ली की जनता का राय? देखिए जंतर मंतर से ये स्पेशल रिपोर्ट

Arvind Kejriwal Resign Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर जनता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जंतर मंतर पर आज केजरीवाल की जनता की अदालत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, जिनसे अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर सवाल पूछे गए।

Public Reaction on Arvind Kejriwal Resign: तिहाड़ जेल से बाहर आकर, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आज जंतर मंतर पर जनता की अदालत लगाई। इस अदालत में हजारों की संख्या में AAP वर्कर्स और लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अदालत को देखकर लगता है कि अरविंद केजरीवाल फिर से उसी फॉर्म में आ गए हैं, जिस फॉर्म में वे आम आदमी पार्टी बनाने से पहले थे। उनकी इस अदालत में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी भी पहुंचीं।

मनीष सिसोदिया भी नजर आए। अरविंद केजरीवाल 21 मार्च 2024 से जेल में थे। उन्हें ED-CBI ने दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी बनाया है। इस मामले में वे अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेकर तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं और अपना पक्ष रखने के लिए जनता की अदालत में पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देखकर अपनी भरोसेमंद आतिशी को कुर्सी पर बिठा दिया। वहीं आज जंतर मंतर पर जुटी जनता से जब News24 के रिपोर्टर ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बारे में बात की तो क्या जवाब मिले? जानने के लिए देखें News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 22, 2024 01:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola