पुलिस अस्पताल ले जाती तो मेरा भाई जिंदा होता, दिल्ली में 8 युवकों ने किया था कत्ल

Minor murder in Delhi: दिल्ली के संगम विहार इलाके में मदर डेयरी के पास 8 बदमाशों ने एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस फिलहाल दोस्तों और परिवार वालों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

Delhi Sangam Vihar Murder Case

Delhi Sangam Vihar Murder Case

विज्ञापन

Delhi Sangam Vihar Murder Case: दिल्ली के संगम विहार इलाके में 8 बदमाशों ने एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वहीं उसके साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वारदात शुक्रवार शाम की है। मामले में पुलिस पर मृतक को समय पर हाॅस्पिटल नहीं पहुंचाने का आरोप लगा है। मृतक के परिवार ने बताया कि अगर उसे समय पर हाॅस्पिटल ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी।

मृतक की बहन ने मीडिया को बताया कि वह ड्यूटी करती है। शाम में उसकी बड़ी बहन का फोन आया कि इरफान को किसी ने चाकू मार दिया है। इस सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंची तो पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। वह कोई काम नहीं करता था सिर्फ घर पर ही रहता था। वहीं मृतक के चाचा सफीक ने बताया कि कुछ दिन पहले झगड़े के चलते उसे ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया था। आज भी वह वारदात वाली जगह आया था। इस दौरान किसी दोस्त ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

सांसें चल रही थीं- मृतक का भाई

मृतक के भाई ने बताया कि मैं किसी काम से गया हुआ था मुझे बताया कि तुम्हारे भाई का मर्डर कर दिया है। इसके बाद मैंने आकर देखा तो वह उल्टा पड़ा हुआ था। उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन पुलिस वाले उसे लेकर हाॅस्पिटल नहीं पहुंचे। उसके पीठ में 7-8 चाकू लगे थे। अभी तक लगे पड़े हैं कोई देखने वाला नहीं है। परिवार वालों ने पुलिस से विनती की कि हमें एक बार देखने दो लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया। मृतक के भाई ने कहा कि 7-8 बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

मामले में क्या बोली पुलिस

मामले में डीसीपी अंकित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब साढे़ छ बजे जानकारी मिली कि संगम विहार में मदर डेयरी के पास युवक पर चाकू से हमला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक किशोर मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी पीठ में चाकू घोंपा हुआ था। मृतक की पहचान संगम विहार निवासी 16 साल के इरफान के तौर पर हुई है। डीसीपी ने कहा कि इरफान के चचेरे भाई समीर ने बताया कि एक दो दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

ऑपरेशनल सेल टीम को सौंपी जांच

मामले में पुलिस ने कहा कि ऑपरेशनल सेल टीम को जांच सौंपी गई है। सीसीटीवी और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से छानबीन की जा रही है। फिलहाल बाॅडी को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिवार वालों और मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ