2100 रुपये और फ्री इलाज के लिए कब से होगा रजिस्ट्रेशन, आवेदन की क्या है प्रक्रिया? अरविंद केजरीवाल ने खुद बताया

Mahila Samman Yojana And Sanjeevani Yojana Registration Date : दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रिजस्ट्रेशन कब से होगा? इसे लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूरी जानकारी दी है।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Mahila Samman Yojana And Sanjeevani Yojana Registration Date : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के तहत मां-बहनों को 2100 रुपये देने का ऐलान किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताया कि कब से महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन होगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप कर सकते हैं आवेदन?

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पिछले दिनों आप सरकार ने दो योजनाओं की घोषणा की थी, जिसमें महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना शामिल हैं। महिलाएं कितनी मेहनत करती हैं, अपना घर संभालती हैं। बच्चे जो देश के भविष्य हैं, उन बच्चों को अच्छे संस्कार देकर पालती पोषती है। उनमें से कई माताएं-बहनें बाहर जाकर नौकरी भी करती हैं। उनकी सुविधा के लिए महिला सम्मान योजना का ऐलान किया गया था, जिसमें महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2100 रुपये डाले जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानें कैसे होगा महिला सम्मान योजना का पंजीकरण?

उन्होंने कहा कि ऐसी कई बेटियां हैं, जिनकी 12वीं के बाद शिक्षा छूट जाती है। इन 2100 रुपये में उन्हें उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने काफी महंगाई बढ़ा दी है। इस पैसे से महिलाओं को घरों के खर्चों में मदद मिलेगी। जब से इस योजना का ऐलान किया है, तब से कई लोगों का फोन आया कि रजिस्ट्रेशन कब से होगा? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन 23 दिसंबर से होगा। आवेदन करने के लिए किसी को कहीं जाने की जरूरत है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने कई टीमें बनाई हैं, जो घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगी।

विज्ञापन

साथ में संजीवनी योजना का भी होगा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दूसरी योजना का नाम संजीवनी योजना है। इसके तहत 60 साल की उम्र से अधिक बुजुर्गों का सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज होगा। मीडिल क्लास के बारे में कोई नहीं सोचता है। देश के विकास में योगदान देते हैं, लेकिन बुढ़ाने में उनका कोई ध्यान नहीं रखता है। अब ऐसे लोगों को चिंता करने की जरूरत है। अब आप सरकार आपका इलाज कराएगी। संजीवनी योजना का भी सोमवार से पंजीकरण होगा। दोनों योजनाओं का लाभ पाने के लिए दिल्ली का वोटर होना जरूरी है। अगर आपका वोट कट गया है तो टीम को बता दीजिएगा, ताकि फिर वोट जुड़वाया जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ