दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक्साइज पॉलिसी केस में LG ने ED को केस चलाने की दी मंजूरी

Delhi Excise Policy Case : दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अब मुकदमा चलेगा। इसे लेकर उपराज्यपाल ने ईडी को इजाजत दे दी। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal (File Photo)

विज्ञापन

Delhi Excise Policy Case : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। एलजी दफ्तर से यह जानकारी सामने आई है।

दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। एलजी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी। अब एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी द्वारा उनके खिलाफ केस चलाया जाएगा। जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल पर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

विज्ञापन

केजरीवाल पर केस चलाने के आदेश पर क्या बोले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष?

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के आदेश पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के ‘सरगना’ हैं और उन्होंने दिल्ली को लूटा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, अरविंद केजरीवाल इसमें दोषी हैं और उन्हें सजा मिलेगी।

विज्ञापन

सीएम आतिशी की आई प्रतिक्रिया

सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अगर एलजी साहब ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है तो ED को मंजूरी की कॉपी सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत है? ये खबर सिर्फ लोगों को गुमराह करने, मुद्दों से भटकाने के लिए फैलाई जा रही है। भाजपा ये साजिशें बंद करो। सच सामने लाओ।

विज्ञापन

जानें ईडी ने क्या लगाया आरोप?

आपको बता दें कि इस महीने के शुरू में ईडी ने 5 दिसंबर को उपराज्यपाल से अरविंद केजरीवाल पर केस चलाने की परमिशन मांगी थी। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि एक्साइज पॉलिसी बनाने और कार्यान्वयन में बड़े लेवल पर करप्शन हुआ। इस पॉलिसी के तहत केजरीवाल ने प्राइवेट संस्थाओं को फायदा पहुंचाने का काम किया।

विज्ञापन

AAP ने आरोपों को सिरे से किया खारिज

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जांच एजेंसी के आरोपों पर कहा कि एक्साइज पॉलिसी मामले में पिछले दो सालों से जांच चल रही है। साथ ही 500 से अधिक लोगों को परेशान किया गया। 50 हजार पेजों के डॉक्यूमेंट सबमिट किए गए और 250 से अधिक रेड मारी गई, लेकिन इस कार्रवाई में आज तक एक भी पैसा नहीं मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ