हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Mausam: ठंडी हवाओं, बारिश, ओलावृष्टि... दिल्ली-NCR के लिए 2 दिन का अलर्ट, जानें UP में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam Kaisa: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बीते दिन बारिश होने के कारण आज मौसम ठंडा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 दिन बादल और छाए रहने एवं उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की है। आइए दोनों राज्यों में आज के और अगले 5 दिन के मौसम का अपडेट जानते हैं…

विज्ञापन
दिल्ली में अभी होली तक मौसम ठंडा ही बना रह सकता है।

Delhi-UP Weather Forecast: उत्तर भारत में आज भी बारिश का दौर जारी है। हालांकि दिल्ली-NCR में मौसम साफ है और अच्छी धूप खिल गई है। लेकिन अलसुबह करीब 5 बजे चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई। वहीं बीते दिन हुई बारिश के चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम ठंडा बना हुआ है।

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सर्द हवाएं भी चल रही हैं, जिन्होंने धूप खिलने के बावजूद मौसम को ठंड बनाया हुआ है। वहीं कल बूंदाबांदी के चलते जहां दिल्ली के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री तक की गिरावट आ गई। वहीं UP में आज भी कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए हैं और मौसम ठंडा है। तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

देश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर

IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। पूर्वी- मध्य अरब सागर से मध्य मध्य प्रदेश तक गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होकर गुजरने वाली पश्चिमी हवाओं का गर्त बना हुआ है। पूर्वोत्तर भारत में 115 समुद्री मील की गति वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में आगे मौसम कैसा रहेगा?

IMD के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते 2 दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। 19, 20, 21 और 24 फरवरी 2026 को आसमान साफ रहेगा, लेकिन 22 और 23 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं अगले 7 दिन तक सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अगले 4 दिन न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। उसके बाद 5 दिन में 3-4 डिग्री की वृद्धि होगी।

दिल्ली में अगले 6 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री से 3 डिग्री) से लेकर बहुत ज्यादा (3.1 डिग्री से 5 डिग्री) रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1 डिग्री से -5 डिग्री) रहने की संभावना है और उसके बाद तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस) से लेकर बहुत ज्यादा (5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा) रहने की संभावना है।

विज्ञापन

देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में 20 से 22 फरवरी के बीच बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

IMD के अनुसार, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिन तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। मध्य भारत में अगले 5 दिम अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं।

विज्ञापन

उसके बाद अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में अगले 2 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 5 दिन तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola