Delhi में शराब खरीदने के लिए कितनी उम्र का होना जरूरी? क्या कहते हैं आबकारी नियम

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और शराब खरीदने जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसके लिए एक सही उम्र है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Alcohol veg and Non Veg
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी हैं दिल्ली में शराब खरीदने की उम्र?

लोग आसानी से ठेके पर जाकर अपनी मनचाही शराब मांगते हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि क्या नियम आपको इसकी इजाजत देते है? अब सवाल उठता है कि दिल्ली में इसको लेकर क्या नियम हैं? अगर आप दिल्ली में शराब खरीदने जा रहे हैं तो जान लीजिए  यहां शराब खरीदने की सही उम्र 25 साल है। यानी कि अगर आपकी उम्र 25 साल से कम है तो आप दिल्ली में शराब नहीं खरीद सकते हैं।  बता दें कि इन नियमों को नाबालिगों की सुरक्षा और शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाया गया है।

अन्य शहरों में क्या है उम्र?

आपको बता दें कि भारत में शहरों के हिसाब से शराब खरीदने की उम्र अलग-अलग होती है, जहां दिल्ली में इसकी उम्र 25 साल है, वहीं कुछ राज्यों में इसकी कानूनी उम्र 21 साल है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में शराब खरीदने की सही उम्र 25 साल ही तय की गई है।

वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में शराब खरीदने की न्यूनतम आयु 21 साल है। अगर  महाराष्ट्र की बात करें तो यहां शराब खरीदने की सही उम्र 25 साल तय की गई है।

विज्ञापन
Alcohol Bottles

Representative Image (Pixabay)

जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट

अगर आप किसी दुकान पर शराब खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसके लिए आपको अपनी उम्र को प्रमाण देने के लिए डॉक्यूमेंट देना पड़ता है। इसके लिए आप   पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ