बर्फबारी देखने को रचा ऐसा खेल, फिर जेल, दिल्ली में जेल से छूट बनाया था लूट का प्लान

Delhi Crime News: द्वारका जिले की पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बदमाश बिंदापुर इलाके में हथियार के बल पर नकदी लूटने के मामले में शामिल थे। इन्होंने लूट करने की एक अजीब वजह दी है।

Delhi Crime News

Delhi Crime News (Rahul Prakash): सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में देशभर के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। द्वारका पुलिस के सामने एक मामला सामने आया, जहां पर जेल से लंबी सजा काटने के बाद हाल ही में रिहा हुए मोहम्मद अफताब ने अपने साथियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक हिल स्टेशन पर बर्फबारी देखने के लिए एक प्लान बनाया। लेकिन उनके पास इस ट्रिप के लिए पैसे नहीं थे। इसी के लिए उन्होंने एक दुकानदार को लूटने का प्लान बनाया। पढ़िए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

जेल से छूटकर बनाया ट्रिप का प्लान

जानकारी के मुताबिक, जेल से लंबी सजा काटने के बाद हाल ही में रिहा हुए मोहम्मद अफताब रिहा हुआ। जिसके बाद सीधा वह अपने दोस्तों के पास पहुंचा। वहां पर सबने मिलकर किसी एक हिल स्टेशन की ट्रिप का प्लान बनाया। लेकिन उनके सामने पैसों की दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को खत्म करने के लिए उन्होंने बिंदापुर इलाके में दुकानदारों को लूटने का प्लान बनाया।

विज्ञापन

50000 रुपये की लूट

लूट को अंजाम देने के लिए उन्होंने एक पहचान के शख्स का सहारा लिया, जिसकी उसी बाजार में एक कपड़े की दुकान थी। इस दौरान उन्होंने उस दुकानदार से वहां से जुड़ी तमाम अंदरूनी जानकारी निकलवा लीं। इसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। द्वारका पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने 12 नवंबर को एक किराना दुकान के मालिक मुकेश से 50,000 रुपये की नकदी लूटी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की। 17 नवंबर को तीनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में थे। तीनों लोगों की पहचान मोहम्मद साजिद, मोहम्मद शोएब और मोहम्मद राशिद के रूप में की गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने लूटी गई नकदी से हिल स्टेशन पर स्नो फॉल देखने की प्लानिंग की थी। इसके अलावा पुलिस को बदमाशों के पास से एक देसी पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ