राजधानी में कबाड़ से बने अनोखे पार्क में G-20 देशों की दिखेगी झलक, 22 खास चीजें बनेंगी फोकस सेंटर

G20 Summit, Delhi, Junk Park

Junk Park In Delhi

विज्ञापन

G20 Summit Updates Junk Park In Delhi: G20 समिट के लिए किसी भी तरह की कमी की गुंजाइश ना हो, इसके लिए चौतरफा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। समिट के मुख्य वेन्यू भारत मंडपम से लेकर दिल्ली के अलग अलग इलाकों को सजाने का काम चल रहा है। दिल्ली के चाणक्यपुरी में G20 समर्पित एक पार्क बनाया गया है। इस पार्क में आने के बाद आपको G20 देशों की झलक एक साथ दिख जाएगी। सरिया और ऑटोमोबाइल स्क्रैप से 22 कलाकृतियां बनाई गई हैं। जिनमें G20 के सदस्य देशों के जानवरों और पक्षियों की 22 कलाकृतियां बेहद खूबसूरत ढंग से तैयार की गईं हैं।

इन कबाड़ से बनीं आकृतियां

नगर पालिका परिषद ने ललित कला अकादमी के सहयोग से कलाकृतियां स्थापित की हैं। एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य (वसुधैव कुटुंबकम) की थीम पर आधारित कलाकृतियों को आगंतुकों के लिए खोली गई है। आश्चर्यचकित करने वाली बात ये है की कलाकारों ने कलाकृति की हस्तकला के लिए लोहे की छड़ें, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, धातु कीप्लेटें, तार-जाल, रिम, चेन, बेयरिंग बॉल और अन्य कबाड़ सामग्री का उपयोग किया है।

विज्ञापन

जी-20 बेशक तीन दिनों तक ही रहेगा पर जिस तरीके से पार्क का निर्माण हुआ है, उससे यादें हमेशा के लिए संजो ली जाएंगी कि कैसे जी-20 में देश ने मेजबानी की और कई देशों ने शिरकत की। आकर्षित करने के लिए देशों के नेशनल पक्षियों और जानवरों को शामिल किया है।

Junk Park In Delhi

Junk Park In Delhi

50 छात्रों ने भी स्वेच्छा से बनाई कलाकृति

देश के 25 कलाकारों ने ललित कला आदमी की अगुवाई में इन आकृतियों को बनाया है। जुलाई में पार्क में मूर्तियां रखने के बाद भूनिर्माण का काम किया गया था। यूनिवर्सिटीज के 50 छात्रों ने भी इस काम में सहयोग किया और कला सीखी। बहरहाल केंद्र सरकार जी 20 के लिए खर्च करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरत रही है क्योंकि भारत के लिए जी 20 बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी मेजबानी मिलने से भारत को ग्रूप के सदस्य देशों के साथ व्यापार मजबूत होंगे।वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ