दिल्ली angle-right

दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना: कार ने स्कूटी सवार लड़की को मारी टक्कर, कई किमी तक घसीटा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली शर्मसार हुई है। यहां स्कूटी सवार लड़की की कार से टक्कर हो जाती है। गुस्साए कार सवार पांच युवक लड़की को जब तक घसीटते हैं जब तक उसके शरीर से कपड़े अलग नहीं हो जाते और उसने दम नहीं तोड़ दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली शर्मसार हुई है। यहां स्कूटी सवार लड़की की कार से टक्कर हो जाती है। गुस्साए कार सवार पांच युवक लड़की को जब तक घसीटते हैं जब तक उसके शरीर से कपड़े अलग नहीं हो जाते और उसने दम नहीं तोड़ दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

आधी रात के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही

यह सनसनीखेज घटना सुल्तानपुरी थाने के कंझावला इलाके की है। जानकारी के मुताबिक ईवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाली एक लड़की शनिवार आधी रात के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका और एक कार का एक्सीडेंट हो जाता है। इस बात से गुस्साए कार सवार पांच लड़के उसे घसीटते हुए ले गए। करीब चार किलोमीटर घसीटने पर जब लड़की के कपड़े बुरी तरह फट गए और वह बेसुध हो गई तो युवक कार समेत फरार हो गए। किसी ने यह घटना देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी।

शरीर क्षत-विक्षत था और दोनों पैर कई जगह से कट गए थे

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की मौत हो चुकी थी। वह सड़क पर पड़ी थी। उसके शरीर में काफी चोटें आईं थी और पकड़े फटे हुए थे। लड़की का शरीर क्षत-विक्षत था और दोनों पैर कई जगह से कट गए थे। पुलिस ने स्कूटी के नंबर से लड़की के परिजनों का पता लगाया। फिर कार के नंबर से पुलिस पांचों लड़कों तक पहुंची। घटना के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। युवक कहां से लौट रहे थे, उन्होंने शराब पी रखी थी या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है।

महिला आयोग हरकत में आया

उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली. बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है। मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए।

पुलिस ने दिया यह बयान 

दिल्ली आउटर के डीसीपी हरेंद्र के सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्ज कार नंबर के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपियों ने कहा कि उनकी कार पीड़िता की स्कूटी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, उसके बाद वे आगे भागने लगे. लेकिन वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि उनकी कार में स्कूटी समेत लड़की फंस गई है और सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटकर ले आए हैं।

First published on: Jan 01, 2023 07:17 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें