G20 Summit में बंदरों के आतंक का खतरा, सरकार ने सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए लंगूर

G20 Summit Prevent Langur Menace
विज्ञापन

G20 Summit Langur Cutouts To Prevent Monkey Menace: दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन पर बंदरों के आतंक का खतरा मंडरा रहा है। बंदरों के आतंक को रोकने के लिए सरकार ने अनोखा कदम उठाते हुए लंगूरों को तैनात कर दिया है। इसके अलावा आयोजन स्थल के आसपास 40 ऐसे ट्रेंड लोगों को भी तैनात किया गया है, जो लंगूरों की आवाज निकालकर बंदरों को आयोजन स्थल से दूर रखेंगे।

दरअसल, दिल्ली में बंदरों का आतंक है। G20 में आने वाले विश्वभर के नेताओं को बंदरों के आतंक का सामना न करना पड़े, इसलिए लंगूरों के कटआउट्स लगाए जा रहे हैं। बता दें कि लंगूरों के कटआउट लगाने के पीछे का उद्देश्य बंदरों को डराना है। इससे पहले भी दिल्ली और अन्य शहरों में बंदरों के आतंक से लोगों को बचाने के लिए ऐसा किया जा चुका है।

Advertisment

दिल्ली के प्रगति मैदान में हाल ही में बनाए गए ‘मंडपम्’ में 9 और 10 सितंबर को G20 Summit आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार, केंद्र के साथ मिलकर, वैश्विक बैठक से पहले राष्ट्रीय राजधानी को सुंदर बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है। तैयारियों के सिलसिले के दौरान लंगूरों के कटआउट देखने को मिले।

G20 Summit langur cutouts to prevent monkey  menace

विज्ञापन

जानकारी सामने आई कि लंगूरों के बड़े-बड़े कटआउट्स दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग, कनॉट प्लेस के पास स्थित सेंट्रल रिज क्षेत्र में लगाए गए हैं। ये भी बताया गया कि बंदरों को भगाने के लिए, उन्हें आयोजन स्थल से दूर रखने के लिए लंगूरों के कटआउट्स लगाए जा रहे हैं। कटआउट के अलावा, लंगूरों की आवाज निकालने के लिए प्रशिक्षित 40 कर्मियों को भी तैनात किए जाने की योजना है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ