Balraj Singh
Read More
G20 Summit; American President Joe Biden, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। मेजबानी में भारत कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दूसरी तैयारियों के बीच राजधानी क्षेत्र के 30 से ज्यादा होटल बुक किए गए हैं, जो यहां हाने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजाए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक होटल है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आकर शाही ठाठ का मजा लेने वाले हैं। इस होटल का एक रात का किराया 8 लाख रुपए के करीब है और इसी के साथ इस बात मं कोई दो राय नहीं कि जितने महंगे इसके रेट हैं, उतनी ही यहां सुविधा भी हैं। अब से पहले बिल क्लिंटन, बराक ओबामा और जिमी कार्टर समेत बहुत सी महान हस्तियां, जब भारत आई थी तो उन्हें भी यहीं ठहराया गया था।
सबसे पहले बता देना जरूरी है कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 9-10 सितंबर 2023 को जी-20 का 18वां सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और प्रशासन प्रमुख शामिल होंगे। इसके अलावा UN, IMF, WB, WHO, WTO, ILO, FSB, OECD जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों, AU, AUDA-NEPSD और आसियान जैसे क्षेत्रीय संगठनों और भारत की ओर से ISA, CDRI और ADB आदि संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है।
खास मेहमान के रूप में सम्मेलन में आ रहे विभिन्न प्रतिनिधियों को ठहराने के लिए दिल्ली NCR के 30 से ज्यादा होटलों काे बुक किया गया है। प्रमुख 30 में से 23 होटल दिल्ली में तो बाकी 9 आसपास के क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें से दिल्ली के आईटीसी मौर्या शेरेटन की 14वीं मंजिल पर स्थित प्रेजिडेंशियल सूइट, ‘चाणक्य’ में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के ठहराव की व्यवस्था की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।