केजरीवाल की क्यों जरूरी थी गिरफ्तारी, ED के 'सुप्रीम' जवाब पर आप का पलटवार

ED filed reply in Supreme Court: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। ईडी ने इस मामले में जवाब दायर किया है। ईडी ने कहा कि केजरीवाल की ये दलील ठीक नहीं कि चुनाव से पहले उनकी गिरफ्तारी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांत के खिलाफ है।

Arvind Kejriwal Supreme Court

ED filed reply in Supreme Court: शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ED ने सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को अपना जवाब दाखिल किया है। शीर्ष अदालत ने पिछली सुनवाई पर जांच एजेंसी से इस मामले में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था। इस मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को हो सकती है।

विज्ञापन

सीएम पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए

ED ने अपने जवाब में कहा है कि केजरीवाल से पूछताछ के लिए ED ने 9 बार समन जारी किया पर वो पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। ईडी ने अपने जवाब में आरोप लगाया कि सीएम ने लगातार जांच से बचने की कोशिश की है। आगे ईडी ने अपने हलफनामे में बताया कि हाईकोर्ट से जब अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी से संरक्षण जैसी राहत नहीं ले पाए तो उसके बाद ही 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन

केजरीवाल की दलीलें ठीक नहीं

ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने जवाब में बताया कि केजरीवाल की ये दलील ठीक नहीं कि चुनाव से पहले उनकी गिरफ्तारी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांत के खिलाफ है। कोई भी आरोपी, चाहे उसका राजनतिक रसूख कितना भी बड़ा हो, अगर पर्याप्त सबूत के चलते उसकी गिरफ्तारी होती है तो इससे चुनाव प्रकिया की स्वतंत्रता या निष्पक्षता प्रभावित नहीं होती। अगर ये दलील मान ली जाए तो फिर तो आपराधिक पृष्ठभूमि के सारे राजनेता गिरफ्तार होने से बच जाएंगे।

ED के जवाब पर ‘आप’ ने किया पलवार

ED के शीर्ष अदालत में अपना जवाब दाखिल करने के बाद AAP पार्टी ने अपना बयान जारी किया है। आप ने कहा कि ईडी इस मामले में शुरू से झूठ बोल रही है, जांच एजेंसी झूठ की मशीन की तरह काम कर रही है। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसी BJP के राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है। केजरीवाल के खिलाफ ईडी के पास एक भी सबूत नहीं है। आप ने आरोप लगाया कि ये जांच ED की नहीं ये तो BJP की जांच है। आप ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है, यही वजह है कि चुनाव से ऐन पहले उनकी गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ