---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘Very Very Sorry, हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं’, पढ़ें द्वारका हिट एंड रन केस में 5 बड़े अपडेट

Dwarka SUV Accident: दिल्ली के द्वारका में SUV ड्राइव कर रहे नाबालिग लड़के ने 23 साल के युवक को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई, लेकिन आरोपी ने मामले में पुलिस कार्रवाई होने से पहले ही अग्रिम जमानत ले ली। अब आरोपी के पिता और उसके वकील का बयान सामने आया है।

---विज्ञापन---

Dwarka Hit And Run Case: दिल्ली के द्वारका में गत 3 फरवरी के हुए हिट एंड रन केस में नया अपडेट सामने आया है। हादसे के आरोपी के पिता ने पीड़िता परिवार से हाथ जोड़कर माफी मांगी है और कहा है कि बेटे से गलती हो गई है। एग्जाम खत्म होने के बाद वह सरेंडर कर देगा। वहीं आरोपी के वकील का कहना है कि आरोपी तनाव में है और वह ठीक से पेपर नहीं दे पा रहा है। उसके परिवार को भी धमकियां मिल रही हैं।

आरोपी के वकील क्या कहते हैं?

हादसे के आरोपी के वकील लाल सिंह ठाकुर ने कहना है कि हादसे में एक मां ने अपना बेटा खोया है, लेकिन हादसे के बाद से आरोपी का पूरा परिवार भी तनाव और सदमे में है। खासकर आरोपी जो अपनी बोर्ड की परीक्षा ठीक से नहीं दे पा रहा है। उसके व्यवहार की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि वह घटनास्थल से भागा नहीं था। परिवार भी अदालत के साथ सहयोग कर रहा है। धमकी भरे फोन आ रहे हैं। आरोपी इतने दबाव में है कि अनहोनी हो सकती है।

---विज्ञापन---

आरोपी 7 मार्च को सरेंडर करेगा

वकील ने कहा कि आरोपी में 10वीं की परीक्षा देने के लिए अंतरिम जमानत ली थी, लेकिन एग्जाम खत्म होने के बाद वह सरेंडर कर देगा। 7 मार्च को वह पुलिस के सामने पुलिस और कोर्ट के सामने पेश हो जाएगा। फिर कोर्ट ही मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक की साहिल की मां ने जो आरोप लगाया है कि आरोपी पैसे वाला है, इसलिए उसे बेल मिल गई। ऐसा कुछ नहीं है, आरोपी के बोर्ड एग्जाम हैं, भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही कोर्ट ने जमानत दी है।

आरोपी के पिता ने माफी मांगी

वहीं आरोपी के पिता का बयान भी सामने आया है और उन्होंने बेटे की गलती कबूलते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं भी पिता हूं और बेटे को खोने का दर्द समझ सकता हूं। मेरे बेटे से गलती हो गई है, इसके लिए माफी मांगता हूं। मामले में उसके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, उसमें पूरा सहयोग वह करेगा और परिवार भी करेगा। पुलिस से मुझे हादसे की जानकारी मिली। हादसे के समय बेटा-बेटी कार में थे और दोनों में से कोई भी मौके से फरार नहीं हुआ।

---विज्ञापन---

ड्राइवर के कारण कटे चालान

आरोपी ने पिता ने कहा कि पुलिस के बाद पत्नी ने फोन करके मामले की जानकारी दी। दिल्ली लौटकर सीधे द्वारका के पुलिस स्टेशन में गया। पुलिस को गाड़ी और बेटे के सभी डॉक्यूमेंट्स दे दिए, लेकिन पुलिस स्टेशन में धमकी मिली। बेटे को SUV कार दी नहीं थी, बल्कि वह ले गया था। मैं आउट ऑफ स्टेशन था, पीछे से बेटा गलती कर गया। कार को सिर्फ बिजनेस के लिए यूज किया जाता है। उसके लिए ड्राइवर भी रखा गया है और सभी चालान उसके कारण कटे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 18, 2026 09:46 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola