Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली से नोएडा रूट्स पर लगा 5KM लंबा जाम, सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, देखें Video

Traffic Jam On Delhi-Noida Route : अगर आप दिल्ली या नोएडा जाने वाले हैं तो जाम में फंसने के लिए तैयार रहें। कांवड़ यात्रा की वजह से डीएनडी फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Jul 30, 2024 21:48
DND flyover
दिल्ली-नोएडा रूट्स पर लगा लंबा जाम।

Delhi Noida Route News : देश में सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जोकि 19 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का पूरा महीना भोलेनाथ को समर्पित है। इस दौरान कांवड़िये गंगा जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इसे लेकर सड़कों पर कांवड़ियों का रेला निकल रहा है। इसकी वजह से पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया जाता है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली से नोएडा रूट्स पर भीषण जाम लग गया। इसे लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।

दिल्ली-नोएडा रूट्स पर लगा लंबा जाम

---विज्ञापन---

अगर आप दिल्ली से नोएडा या नोएडा से दिल्ली जाने वाले हैं तो जाम झेलने के लिए तैयार रहें। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लागू ट्रैफिक डायवर्जन होने से डीएनडी पर रेंग-रेंग कर गाड़ियां चल रही हैं। सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी हैं और करीब 5 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी हैं। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जा रहा है। ट्रैफिक जाम को लेकर वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें गाड़ियां रेंगती हुई नजर रही हैं। इस जाम में कार से लेकर बाइक तक फंसी है।

यह भी पढे़ं : Dwarka Expressway-वे टनल तैयार, अब IGI एयरपोर्ट तक का घंटों का सफर 20 मिनट में होगा तय

---विज्ञापन---

DND का एक रास्ता बंद

डीएनडी फ्लाईओवर पर रोजाना बड़ी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही होती है। लोग दिल्ली से नोएडा आते-जाते हैं। कांवड़ियों का जत्था बढ़ने के चलते कालिंदी कुंज दिल्ली से नोएडा आने वाले पुल के एक हिस्से को बंद किया गया है। गाड़ियों को निकलने के लिए सिर्फ पुल का एक हिस्सा ही खुला है, जिससे डीएनडी पर लंबा जाम लग रहा है।

यह भी पढे़ं : Noida Traffic: नोएडा के इन रास्तों पर गलती से भी ना जाएं, लगा है घंटों का भयंकर जाम

ऑफिस-घर देरी से पहुंच रहे लोग

डीएनडी फ्लाईओवर 9.2 किलोमीटर एक्सप्रेसवे है। डीएनडी के जरिए लोग दिल्‍ली, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद आते-जाते हैं। इसे लेकर लोगों का कहना है कि जाम की वजह से उन्हें ऑफिस और घर पहुंचने में देरी हो रही है। ट्रैफिक जाम के कारण रोज की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

First published on: Jul 30, 2024 09:47 PM

संबंधित खबरें