Delhi Tilak Nagar woman Murder(विमल कौशिक) : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके के MCD स्कूल के पास शुक्रवार को एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स को पकड़ा है। दरअसल मृतक महिला स्विट्जरलैंड की नागरिक है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत की मुलाकात मृतक महिला से स्विट्जरलैंड में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। गुरप्रीत सिंह मृतक महिला से मिलने के लिए अक्सर स्विट्जरलैंड जाता रहता था।
यह भी पढ़ें -नशेबाज लड़कियों का बीच सड़क पर हंगामा, पत्रकार के साथ की बदतमीजी, मूकदर्शक बनी रही पुलिस
अपने पास बुलाने के बहाने से की महिला की हत्या
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत सिंह को शक था कि मृतक महिला के किसी अन्य पुरुष से भी संबंध हैं, इसके बाद गुरप्रीत सिंह ने मृतक महिला को घुमाने के बहाने से हिंदुस्तान बुलाया। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत सिंह ने मृतक महिला की हत्या करने का प्लान बना लिया था और गुरप्रीत महिला को बहाने से एक कमरे में लेकर गया और उसको कहा कि तुम्हारे हाथ पैर बांधकर तुम्हें जादू दिखाऊंगा, इसके बाद आरोपी ने विदेशी महिला के हाथ पैर बांध दिए और उसकी हत्या कर दी।
आरोपी के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत सिंह ने एक महिला की आईडी पर पुरानी कार खरीदी और उसके बाद विदेशी महिला की लाश को उसे गाड़ी में डाल दिया, लेकिन जब विदेशी महिला की लाश में से बदबू आनी शुरू हुई तो आरोपी गुरप्रीत ने उसी सेकंड हैंड कर का इस्तेमाल करके लाश को सड़क किनारे फेंका और मौके से फरार हो गया। आरोपी गुरप्रीत के घर से दिल्ली पुलिस ने भारी मात्रा में कैश भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में 302 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला के हाथ और पैर चैन से बंधे हुए पाए गए हैं, पुलिस को मौके वारदात से कुछ अहम सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines