Live Delhi Rohtas Nagar Assembly Election Result 2025 Updates: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान किया गया। आज यानी 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग की जा रही है। दिल्ली की 70 सीटों में से एक रोहतास नगर सीट भी है, जिसपर पिछली बार BJP का उम्मीदवार जीता था। 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र महाजन ने AAP के उम्मीदवार को हराया था। इस बार भी आम आदमी पार्टी ने सरिता सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने सुरेश वाटी चौहान और भाजपा ने जितेंद्र महाजन को उतारा है। एक बार फिर से AAP और BJP के बीच कड़ी टक्कर है। अभी तक वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र महाजन जीत रहे हैं।
| रोहतास नगर सीट | नाम | पार्टी |
| जीत | जितेंद्र महाजन | BJP |
| हार | सरिता सिंह | AAP |
रोहतास नगर विधानसभा सीट के बारे में
पूर्वी दिल्ली के रोहतास नगर विधानसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी ने कब्जा जमाया हुआ है। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा रोहतास नगर में 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार झेलनी पड़ी थी। 2020 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र महाजन ने 73,873 वोटों से आप की उम्मीदवार सरिता सिंह को हराया था। इस दौरान सरिता सिंह 60632 वोटों के साथ रनरअप रहीं थी। वहीं, कांग्रेस के विपिन शर्मा को केवल 5,572 वोट ही मिल पाए थे।
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव
2020 के विधानसभा चुनाव में भले ही BJP की जीत हुई थी, लेकिन इससे पहले 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह ने जीत का परचम लहराया था। जिसमें उनको 62,209 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के जितेंद्र महाजन को 54,335 वोटों से हराया था। इसके अलावा कांग्रेस के विपिन शर्मा को 15,448 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। पिछले कई चुनावों से इस सीट पर बीजेपी और आप के बीच चुनावी जंग चलती आ रही है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
9 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines