दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें कल कहां-कहां बंद रहेंगे रास्ते?

Delhi Police Traffic Advisary for 25 November: कल यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली में संविधान दिवस पर पद यात्रा निकाली जाएगी। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Advisory

Delhi Police Traffic Advisary for Constitution Day: देश की राजधानी दिल्ली में 25 नवंबर 2024 को संविधान दिवस की पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 10,000 से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। संविधान दिवस की पैदल यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है। इसके अनुसार दिल्ली की कई जगहों पर यातायात में बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन

सुबह 8 बजे से डायवर्ट होंगे रूट

बता दें कि युवा मामलों के विभाग ने संविधाान दिवस पर कई किलोमीटर की पैदल पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 हजार से ज्यादा युवा इस यात्रा में नजर आएंगे। यह यात्रा 25 नवंबर की सुबह 8 बजे शुरू होगी और 9:30 बजे खत्म की जाएगी। ऐसे में तकरीबन डेढ़ से दो घंटे के लिए राजधानी के कई रास्ते डायवर्ट किए गए हैं, जिसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने साझा की है।

विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होगी यात्रा

संविधान दिवस की पैदल यात्रा मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होकर इंडिया गेट सर्कल के आसपास के इलाकों से होकर गुजरेगी। वहीं 9:30 बजे यह यात्रा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर ही समाप्त होगी। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि कल यानी सोमवार के दिन सी-हेक्सागन और MLNP के आसपास किसी भी वाहन को रोकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन

ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार तिलक मार्ग, अशोक रोड, शाहजहां रोड, सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, जाकिर हुसैन मार्ग, अकबर रोड और जनपथ समेत आसपास के इलाकों में यातायात डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों को इन रास्तों की बजाए पुराना किला रोड, शेरशाह रोड और पांडारा रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों से गुजरने की सलाह दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ