Aaj ka Mausam: यूपी समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट! जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam IMD Weather Forecaste: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत ज्यादातर राज्यों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। नवंबर के आखिर तक कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

November month heat global warming, cold in Delhi, Noida, Faridabad, Bihar, Uttar Pradesh, Haryana, Meteorological Department, aaj ka mausam, weather update, today weather

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Todays Weather Forecast Latest News Update: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान तेजी से गिरने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई है। खासकर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदान में ठिठुरन बढ़ने लगी है। तो आइए जानते हैं कुछ बड़े राज्यों के मौसम का हाल…

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर दिन-ब-दिन बढ़ने वाला है। पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। खासकर 28-30 नवंबर की सुबह यूपी के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश

IMD के अनुसार पहाड़ी राज्यों में तापमान तेजी से कम होगा। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी। आगामी 27-29 नवंबर की सुबह हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

हरियाणा-चंडीगढ़

हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ठंड का कहर बढ़ने लगा है। आज हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं 28-30 नवंबर की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पंजाब

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब के कई हिस्सों में भी तापमान कम होने वाला है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। 24 नवंबर के अलावा 28-30 नवंबर तक पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

विज्ञापन

दक्षिण भारत में होगी बारिश

उत्तर भारत में ठंड का कहर बढ़ रहा है तो वहीं दक्षिण भारत में तेज बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर से 26 नवंबर तक केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण का कहर

बढ़ती ठंड के कारण दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का कहर भी बढ़ने वाला है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी में भी होगा। कोहरे और ठिठुरन के साथ-साथ आसमान में धुंध छाए रहने की भी आशंका है। नवंबर के आखिर तक इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ