---विज्ञापन---

9% वोट शेयर के साथ NCP को मिलीं 41 सीटें, 34% वोट पाकर भी कांग्रेस+ 45 पर सिमटी

Maharashtra Election Result 2024 All Party Vote Share: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में महायुति ने जीत की हैट्रिक लगाकर सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि चुनावी नतीजों में सामने आए वोट शेयर के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं।

Maharashtra Election Result 2024 Analysis: बीते दिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सभी के होश उड़ा दिए। महायुति ने सभी पार्टियों को क्लीन स्वीप करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया। चुनावी नतीजों में महायुति को 230 सीटें मिलीं और MVA गठबंधन के खाते में 48 सीटें ही आ सकीं। हार और जीत के इन आंकड़ों से परे दोनों गुटों का वोट शेयर चौंकाने वाला है। जी हां, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को 48 प्रतिशत वोट मिले, जिससे गठबंधन ने ने राज्य की 230 सीटों पर जीत का परचम लहराया। वहीं 38.1 प्रतिशत वोट पाकर भी MVA गुट महज 48 सीटों पर सिमट कर रह गया।

सभी पार्टियों के वोट शेयर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में सबसे ज्यादा हैरान करने वाले आंकड़े अजित पवार की पार्टी NCP के हैं। दैनिक भास्कर की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा चुनाव में NCP को सिर्फ 9 प्रतिशत वोट मिले, लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने राज्य की 41 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर ली। वहीं कांग्रेस+ 34 प्रतिशत वोट शेयर के बावजूद 45 सीटें ही जीत सका।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र में चुनाव जीतते ही हुआ बड़ा हादसा, व‍िधायक के व‍िजय जुलूस में गुलाल से भड़की आग

पार्टी सीटें वोट %
भाजपा 132 26.77%
शिवसेना शिंदे 57 12.38%
एनसीपी अजित पवार 41 09.01%
कांग्रेस 16 12.42%
शिवसेना (यूबीटी) 20 09.96%
एनसीपी शरद पवार 10 11.28%

लोकसभा चुनाव 2024 का वोट शेयर

---विज्ञापन---

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब दोनों गुटों के वोट शेयर में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिला है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में महायुति को तगड़ा झटका लगा था। लोकसभा चुनाव में MVA गुट ने शानदार प्रदर्शन किया था। लोकसभा चुनाव से तुलना की जाए, तो एनसीपी अजित का वोट शेयर 3 गुना तक बढ़ गया है।

पार्टी सीटें वोट %
भाजपा 83 26.18%
शिवसेना शिंदे 38 12.95%
एनसीपी अजित पवार 06 03.60%
कांग्रेस 63 16.92%
शिवसेना (यूबीटी) 32 16.72%
एनसीपी शरद पवार 56 10.27%

किसको मिली कितनी सीटें?

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2024 में 133 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं शिवसेना (शिंदे) को 57 और एनसीपी (अजित) को 41 सीटें मिली हैं। MVA गुट में कांग्रेस को 15, शिवसेना (यूबीटी) को 20, एनसीपी (शरद) के खाते में12 सीटें गई हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव जीतकर भी हार गई कांग्रेस, जानें कैसे?

First published on: Nov 24, 2024 10:36 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola