दिल्ली पुलिस ने पकड़ा ताजपुरिया गैंग का शूटर, एनकाउंटर के बाद पैर में लगी गोली

Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि इसी आरोपी ने 22 अप्रैल को अपने विरोधी गैंग के एक बदमाश का मर्डर किया था। पुलिस ने आरोपी के बारे में और भी कई बातें बताई हैं।

delhi police

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने ताजपुरिया गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है।दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को बदमाश के बारे में पता लगा था। जिसके बाद राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर उससे मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को एनकाउंटर में गोली लगी है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पकड़ा गया आरोपी टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शूटर है।

विज्ञापन

राजस्थान की हनुमानगढ़ पुलिस भी ऑपेरशन में शामिल रही। आरोपी का नाम सागर है, जिसने 22 अप्रैल को गैंगवार में दूसरी गैंग के नरेंद्र नाम के शख्श की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई है, जिसके बाद बदमाश के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि दिल्ली पुलिस को पता लगा था कि टिब्बी थाना इलाके के गांव साबुआना में ये बदमाश छिपा हुआ है। जिसके बाद राजस्थान और दिल्ली पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। जब पुलिस ने बदमाश को घेरा, तो उसे शक हो गया। उसने पुलिस टीम पर 4 से 5 राउंड फायर किए। लेकिन बच नहीं सका। भागने की कोशिश में पुलिस की गोली आरोपी सागर के पैर पर लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि सागर हार्डकोर क्रिमिनल की लिस्ट में शामिल है। दिल्ली में पिछले दिनों अलीपुर में वारदात हुई थी। ये बदमाश उसमें शामिल था। सागर को गोली लगने के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। उसका इलाज जारी है। हनुमानगढ़ के एसपी विकास सांगवान के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जाएगी। ये बदमाश वारदात करने के बाद बॉर्डर एरिया में जाकर छिप जाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ