Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में चौंका देने वाला खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध के चलते मृतक की प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर मैदान गढ़ी थाना पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और साक्ष्य बरामद किए हैं।
गढ़ी तालाब के पास जंगल में मिला था शव
दरअसल 21 मई को अनिल कुमार ने अपने भाई अरुण महतो के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अनिल ने बताया कि अरुण 16 मई को दिल्ली आया था और 18 मई की रात करीब 11 बजे उससे आखिरी बार बात हुई थी, जिसके बाद उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। इसके एक दिन बाद, 22 मई की सुबह, मैदान गढ़ी तालाब के पास जंगल में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक अत्यधिक सड़ी-गली हालत में शव बरामद किया, जिसकी पहचान बाद में लापता अरुण कुमार के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली।पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और तकनीकी व मानवीय निगरानी के माध्यम से कई अहम सुराग मिले।
सुशील की पत्नी से थे अवैध संबंध
जांच के दौरान, अरुण के भाई अनिल कुमार ने बताया कि अरुण दिल्ली में अपने रिश्तेदार नवीन के घर रुका हुआ था। पुलिस ने नवीन और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि मृतक अरुण महतो का सुशील कुमार की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। सुशील कुमार नवीन के मामा हैं और वे भी मैदान गढ़ी इलाके में ही रहते हैं। इस जानकारी के आधार पर, सुशील कुमार और उसकी पत्नी पर निगरानी रखी गई। तकनीकी विश्लेषण और निगरानी से उनके ठिकानों का पता चला, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ऐसे हुआ अवैध संबंध का खुलासा
पूछताछ के दौरान, आरोपी सुशील कुमार ने खुलासा किया कि 18 मई, को उसने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर अरुण कुमार के कई मिस्ड कॉल देखे। संदेह होने पर, उसने जांच की और पाया कि उसकी पत्नी का अरुण कुमार के साथ अवैध संबंध था और अरुण उसे देर रात फोन करता था। इसके बाद सुशील ने अरुण को खत्म करने का फैसला किया। उसने अपनी पत्नी पर अरुण को जंगल के पास बुलाने का दबाव डाला।
लोहे की रॉड से किया वार
जांच में पता चला है कि जब अरुण महतो अपनी पत्नी से मिलने जंगल आया, तो सुशील ने पीछे से लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद उसने अरुण के जेब से उसका मोबाइल फोन और चेक बुक निकाल लिया और पास ही फेंक दिया। सुशील की पत्नी ने भी इस बात की पुष्टि की और बताया कि वे दो साल पहले बिहार में एक रिश्तेदार की शादी में मिले थे और तब से संपर्क में थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
45 mins agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
8 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines