Delhi Police Saved Life: शख्स को आया हार्ट अटैक तो कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई जान
Delhi Police Saved Life: सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसकी लोग तरीफ कर रहे हैं।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Delhi Police Saved Life: अक्सर लोग पुलिस के भ्रष्टाचारी और लापरवाह होने के बारे में बात करते हैं, इसमे कोई शक नहीं कि पुलिस को लेकर लोगों के दिल में कोई अच्छी भावना नहीं होती, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई दिल्ली पुलिस की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल सड़क पर अचानक गिरे व्यक्ति को सीपीआर (CPR) देते दिखाई दे रहा है। आसपास लोगों की भीड़ खड़ी होने के बावजूद कांस्टेबल ने युवक को CPR दिया और उसकी जान बचा ली। इसके बाद युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई जान।
बढ़ते हर्ट अटैक के बीच CPR देने सभी को आना चाहिए. इससे आप भी किसी की जान बचा सकते हैं. pic.twitter.com/id7Y2uDRxp
— Priya singh (@priyarajputlive) December 30, 2023
इस घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को सड़क पर अनाचक ही दिल का दौरा पड़ गया, जिसकी वजह से वह गिर गया। ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने तुरंत सतर्कता दिखाई और बेहोश व्यक्ति को लगातार CPR देने लगा। पुलिस की कोशिश रंग लाई और व्यक्ति को होश आ गया, उसकी जान बच गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो देखने के बाद हर कोई पुलिस के इस हेड कांस्टेबल की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
CPR एक मेडिकल प्रोसेस है, जिसमें मरीज के सीने को दबाया जाता है और मुंह से बार-बार सांस दी जाती है। इस प्रोसेस को दिल का दौरा पड़ने के पहले एक घंटे के दौरान अगर किया जाए तो इसे गोल्डन ऑवर माना जाता है। इससे मरीज की जान बचाने में काफी मदद मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: