दिल्ली के वजीराबाद में पुलिस भर्ती के लिए आयोजित दौड़ के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. सोमवार को 23 साल का एक युवक भर्ती दौड़ के दौरान अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना सुबह करीब 11:11 बजे सोनिया विहार थाने को जग प्रवेश चंद (JPC) अस्पताल से मिली. युवक को वजीराबाद में मौजूद दिल्ली पुलिस अकादमी (DPA) से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरिता विहार में सड़क हादसा, CCTV इंस्टॉल कर रहे 3 कर्मचारियों को ट्रक ने कुचला, मौके पर तोड़ा दम
क्या है मामला?
पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है. वो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नेता नगर का रहने वाला था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सौरभ, वजीराबाद में मौजूद दिल्ली पुलिस अकेडमी में आयोजित पुलिस प्रवेश एवं भर्ती परीक्षा (PEMT) में शामिल हुआ था. इस बीच, पुलिस मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, सुबह करीब 9:09 बजे सौरभ ने दौड़ में भाग लेते हुए पहले तीन राउंड पार कर लिए. बयान में कहा गया है कि हालांकि, तीसरे राउंड के बाद उन्हें परेशानी महसूस हुई और वो ट्रैक के किनारे चले गए, जहां पहले से ही बाकी उम्मीदवार बैठे थे. पुलिस ने बताया कि इसके बाद वो बेहोश हो गये.
मामले की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने उन्हें देखा और तुरंत एम्बुलेंस और डॉक्टर्स को बुलाया. बयान के मुताबिक, एंबुलेंस पहले से ही मैदान में खड़ी थी और तुरंत मौके पर पहुंच गई. इसमें कहा गया है कि उन्हें पैरामेडिक्स ने सीपीसीआर दिया और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि सौरभ के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले के सभी पहलू खंगालने में लगी है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदल गया ट्रैफिक चालान का नियम, अब कोर्ट जाने से पहले जमा करानी होगी 50 फीसदी रकम
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
20 mins agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
2 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
6 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
6 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
10 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
11 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
23 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines