Delhi Police Arrests Three Extort: दिल्ली पुलिस ने हवलदार का वीडियो बनाने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। मामला अमन विहार का है।अमन विहार थाने में तैनात एक हवलदार का रिश्वत लेते वीडियो बनाने और आला अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की धमकी देकर लाखों रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने ढाई लाख की मांग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है, कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनलोगों ने अब तक इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया।
साजिश के तहत हवलदार का वीडियो बनाया
दीपक अमन विहार थाने में बतौर हवलदार कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को वह थाने में तैनात थे। इसी दौरान इलाके में टायर की दुकान पर चोरी होने की शिकायत मिली।घटनास्थल पर पहुंचने पर दुकानदार अजय ने बताया सचिन उसकी दुकान पर टायर बदलवाने आया था। सचिन को शक हुआ कि दुकान का कर्मचारी मोहित और आरिफ ने उसका मोबाइल फोन चुरा लिया है। हवलदार अजय और सचिन को थाने लेकर गए। थाने में दोनों ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। इसी दौरान एक ने हवलदार को एक हजार रुपए देने की कोशिश की। हवलदार ने रुपए लेने से इंकार कर दिया और दोनों को थाने से विदा कर दिया।
आला अधिकारी से शिकायत करने की धमकी दी
हवलदार ने एसीपी को शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर को उसके पास विजेन्द्र नाम के एक शख्स का फोन आया। उसने हवलदार को धमकी देते हुए कहा कि उसकी रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाई है। आरोपियों ने ढाई लाख रुपए की मांग की। ढाई लाख नहीं देने पर इसकी शिकायत आला अधिकारी करने की धमकी दी । हवलदार ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया।
2 लाख रुपए दो नहीं तो वीडियो करेंगे हवाले
हवलदार ने एसीपी को बताया कि 19 अक्टूबर को आरोपियों का फोन आया था, यदि दो लाख रुपए नहीं दिए तो वह वीडियो को आला अधिकारियों को सौंप देगा। 20 अक्टूबर को हवलदार ने उसे पैसे देने की बात कही और इस बात की जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। विजेंद्र ने उसे पैसे लेकर किराड़ी की सुखी नहर के पास बुलाया। जहां मौजूद पुलिस टीम ने बाइक पर आए तीन आरोपियों को पैसे लेते रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंझावला निवासी सूरज, किराड़ी निवासी विजेंद्र और विजय विहार निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पचास हजार रुपये बरामद किए हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों पर पहले से भी इसी तरह की उगाही करने का मामला दर्ज है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
1 hr agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
4 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
4 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
5 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
5 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines