Delhi News:  इन तीन मार्गों का सौन्दर्यकरण करवाएगी केजरीवाल सरकार, 17.5 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर

मथुरा रोड

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली की सड़कों को बेहतर बना रही है। मथुरा रोड से लेकर रिंग रोड़ का पुनर्निर्माण होगा। उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने आईटीपीओ काम्प्लेक्स के इर्द-गिर्द मथुरा रोड, भैरों मार्ग व रिंग-रोड के सौन्दर्यकरण व सुदृढ़ीकरण के 17.5 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

5.8 किमी की सड़क का सौंदर्यीकरण का काम

इस परियोजना के तहत मथुरा रोड पर डब्ल्यू-पॉइंट से दिल्ली पब्लिक स्कूल तक, भैरों मार्ग व रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से भैरों मार्ग टी-पॉइंट तक की 5.8 किमी की सड़क का सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। प्रोजेक्ट में इन सड़कों की रिसर्फेसिंग, फुटपाथ व सेंट्रल वर्ज का सौन्दर्यकरण व मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाना शामिल है। उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को परियोजना संबंधी सारा काम मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से हो पालन हो।

विज्ञापन

जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने का मिशन

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली द्वारा जी-20 की मेजबानी करना हम सभी के लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के लोगों को सड़कों पर चलने का बेहतर अनुभव प्रदान करने और जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर हम दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रहे हैं। इसी के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा मथुरा रोड पर डब्ल्यू-पॉइंट से दिल्ली पब्लिक स्कूल तक, भैरों मार्ग व रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से भैरों मार्ग टी-पॉइंट तक की सड़क का सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। साथ ही सड़क के दोनों ओर हरियाली का भी ख़ास ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन

रोड मार्किंग समेत होगा यह काम 

उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि सुदृढ़ीकरण के इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान दिया ही जाएगा, साथ इस इन सड़कों पर सभी मानकों का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की ‘रोड मार्किंग’ भी की जाएगी। परियोजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा इन तीनो रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा|

विज्ञापन

सड़कों के सुदृढ़ीकरण में यह होगा  

  •  फुटपाथ व सेंट्रल वर्ज का मेंटेनेंस किया जाएगा
  •  मानकों के अनुसार की जाएगी रोड मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि का पेंट वर्क भी किया जाएगा
  •  सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर बढाई जाएगी हरियाली
  •  रोड के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल, पैदल मार्ग विकसित की जाएगी, एलईडी लाइट्स भी लगाई जाएंगी।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ