Delhi news: कॉलेज का छात्र करता था ठगी, कारण पूछा तो बताई हैरान कर देने वाली यह वजह
Edited By Amit Kasana

Crime
Edited By Amit Kasana

Crime
Delhi news: लोगों को सस्ते स्मार्टफोन देने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छानबीन में उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, एक डेबिट कार्ड और एक पासबुक बरामद की गई है। आरोपी की पहचान बृजमोहन के रूप में हुई है।
दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र प्रदीप पूनिया (23) ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि उसने ऑनलाइन एक मोबाइल के लिए 12,250 रुपये दिए लेकिन उसके पास मोबाइल फोन नहीं आया है। बेचने वाले ने अब अपना फोन भी बंद कर लिया है।
Delhi: College student arrested for duping people on pretext of selling smartphones
Read @ANI Story | https://t.co/tjOM4MBuKD#Delhi #DelhiPolice pic.twitter.com/NbLqtE1bVE
— ANI Digital (@ani_digital) January 30, 2023
ठग ने मार्केट में महंगे दामों पर बिक रहा स्मार्टफोन सस्ते में देने का झांसा दिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी मथुरा से ऑपरेट कर रहे हैं। ठगों ने जिन नंबरों का इस्तेमाल किया वह भी यूपी के पते पर लिए गए थे।
इसलिए करता था ठगी
28 जनवरी को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बृजमोहन को वृंदावन से गिरफ्तार किया। छानबीन में पता चला कि उसने कुछ माह पहले किस्त पर बाइक खरीदी थी। जिसकी वह किस्त नहीं भर पा रहा था। ऐसे में मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उसने धोखाधड़ी का रास्ता चुना। वह बीकॉम का छात्र और एक दुकान पर भी काम करता है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: