---विज्ञापन---

Delhi Metro Phase 4: अंडरग्राउंड होंगे 27 स्टेशन, चौथे फेज में इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

Delhi Metro Phase 4: डीएमआरसी के अनुसार चौथे फेज में दिल्ली के कई इलाके जुड़ेंगे, जिससे राजधानी की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को पहले से बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

---विज्ञापन---

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) अपने चौथे चरण के विस्तार पर काम कर रही है। जानकारी अनुसार इस फेज में करीब 40 किलोमीटर से ज्यादा का कॉरिडोर अंडरग्राउंड बनाया जाएगा। इस भूमिगत कॉरिडोर में तकरीबन 27 स्टेशन पड़ेंगे। डीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार चौथे फेज में पुरानी दिल्ली के नबी करीम, सदर बाजार, अजमल खान पार्क, साउथ दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड समेत नई दिल्ली के कई इलाकों से अंडरग्राउंड कॉरिडोर होगा।

अंडरग्राउंड निर्माण के लिए मेट्रो यूज करती है ये तकनीकी

डीएमआरसी के अनुसार चौथे फेज में दिल्ली के कई इलाके जुड़ेंगे, जिससे राजधानी की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को पहले से बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उनका कहना था कि ये फेज दिल्ली के कई क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगा। अंडरग्राउंड निर्माण के लिए मेट्रो प्रशासन कट-एंड-कवर तकनीकी का यूज कर रही है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

चौथे फेज के कॉरिडोर में 7 टनलिंग ड्राइव पूरी 

जानकारी के अनुसार चौथे फेज के कॉरिडोर में 7 टनलिंग ड्राइव पूरी हो चुकी हैं और 9 ऐसे और ड्राइव अलग-अलग एरिया में चलाए जा रहे हैं। बता दें मेट्रो प्रशासन सुरंगों का निर्माण टनल बोरिंग मशीन की मदद से करता है। ये TBM तकनीक विशेष तौर पर शहरी क्षेत्रों में भूमिगत सुरंग बनाने के लिए यूज की जाती है।

सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा ध्यान

डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार चौथे फेज में एयरोसिटी (दिल्ली एयरपोर्ट) से साउथ दिल्ली के तुगलकाबाद तक अंडरग्राउंड कॉरिडोर होगा। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी से आरके आश्रम मार्ग तक कॉरिडोर को भूमिगत रखने की योजना है। भीड़भाड़ वाले इन क्षेत्रों में अंडरग्राउंड कॉरिडोर बनाने में सुरक्षा और संरचना की निगरानी की जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली की किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1000 रुपये? कहीं आप भी तो इसमें शामिल नहीं!

ये भी पढ़ें: तरुण यादव कौन? जिन्हें AAP ने कैलाश गहलोत की सीट से दिया टिकट

---विज्ञापन---

First published on: Dec 13, 2024 06:30 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola