Delhi: दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नवजात बच्ची को डॉक्टरों ने मरा बताकर उसे एक डिब्बे में पैक कर दिया और परिजनों के हाथ में रख दिया।
घरवाले भी इसे नियति मानकर घर ले गए। पूरे परिवार में मातम का माहौल था। लेकिन इसी बीच डिब्बे से कुछ हरकत महसूस हुई। घरवालों ने तत्काल डिब्बा खोला तो नजारा देखकर सभी चौंक गए। डॉक्टरों ने जिसे मरा घोषित कर दिया था, वह बच्ची जिंदा थी।
परिजन उल्टे पांव पहुंचे अस्पताल
परिजन उल्टे पांव अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को पूरा घटनाक्रम बताया। लेकिन डॉक्टरों को उनकी बात पर विश्वास नहीं था। उन्होंने भर्ती करने से मना कर दिया। परिजनों से विवाद भी हुआ। इस पर पुलिस बुला ली गई। काफी नोकझोंक और पुलिस के दबाव के बाद डाक्टरों ने बच्ची को भर्ती किया।
17 फरवरी को हुआ था जन्म
बच्ची के पिता अब्दुल मलिक ने बताया कि उनकी पत्नी अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती थीं। उनके शरीर से पानी और खून का रिसाव हो रहा था। जिसे देखकर डॉक्टरों ने उसे लोकनायक अस्पताल रेफर किया था। 17 फरवरी को पत्नी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।
जन्म के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मरा घोषित कर दिया। फिर उसे एक डिब्बे में पैक कर दे दिया। लेकिन जब घर पहुंचे तो बच्ची हाथ हिला रही थी। काफी दबाव के बाद बच्ची को भर्ती किया गया। इलाज चल रहा है।
जांच के लिए बनी कमेटी, दो दिन में पूरी होगी जांच
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि जन्म के समय नवजात का वजन 490 ग्राम था। वह प्रीमेच्योर बच्ची थी। शरीर में हरकत न दिखने पर उसका इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है। हालत गंभीर है। निगरानी की जा रही है।
इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। समिति दो दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।
परिजन बोले- डॉक्टर पर एफआईआर हो
वहीं, परिजनों ने डॉक्टर के निलंबन की मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
यह भी पढ़ें: NIA Raids: राजस्थान में लाॅरेंस के ठिकानों पर NIA के छापे, क्रिमिनल सिंडिकेट मामले में कैलाश मांजू दिल्ली तलब
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
43 mins agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
3 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
3 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
12 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines