Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले LG और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव हो सकता है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की शिकायत पर LG ने बॉर्डर पर जांच-व्यवस्था सख्त करने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पंजाब की सरकार पर दिल्ली पैसे भेजने के आरोप लग रहे हैं, जिससे चुनाव प्रभावित किया जा सके। ऐसे में पंजाब से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाये।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अपनी शिकायत में विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब से दिल्ली में नकदी की आवाजाही का भी आरोप लगाया है। एलजी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को देने के लिए कहा है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस आयुक्त को सतर्क रहने और बॉर्डर पर पंजाब से आने वाली गाड़ियों की जांच करने के लिए कहा है।
इतना ही नहीं, LG की तरफ से पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पुलिस अधिकारियों को गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सतर्क करने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि संदीप दीक्षित ने एलजी को लिखे पत्र में कहा था कि मुझे पंजाब सरकार के कुछ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से जानकारी मिली है कि पंजाब की आप सरकार पंजाब के विभिन्न स्थानों से दिल्ली में करोड़ों पैसे भेज रही है। मैंने पंजाब सरकार में अपने परिचित अधिकारियों से इस जानकारी की जांच की है, जिन्होंने मेरी जानकारी की पुष्टि की है।
यह पढ़ें : ‘दिल्ली में महिला सम्मान योजना को रोकना चाहती है BJP…’ केजरीवाल का दावा
अपने पत्र में संदीप दीक्षित ने यह भी लिखा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस बारे में पंजाब के डीजीपी, हरियाणा और राजस्थान सरकार को भी सूचित करें, जहां से होकर पंजाब पुलिस की कई कारें पंजाब पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट्स वाली निजी कारें दिल्ली भेजी जा रही हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
8 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
12 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
16 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
18 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines