Delhi Election Results: दिल्ली की जनता का फैसला सामने आ गया है। भाजपा बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। इस तरह, लगातार तीन बार दिल्ली की सत्ता संभालने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की विदाई लगभग तय हो गई है। दिल्ली के चुनावी नतीजे आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए सदमे की तरह हैं, जो अपनी जीत का लगातार दावा कर रहे थे। चलिए जानते हैं कि आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन की 5 बड़ी वजह क्या हैं।
भ्रष्टाचार के आरोप
अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले में जेल जाना पड़ा था। वह काफी समय तक तिहाड़ में रहे, जिससे कहीं न कहीं उनकी और पार्टी की छवि प्रभावित हुई। भाजपा जनता को यह बताने में कामयाब रही कि केजरीवाल उतने पाक-साफ नहीं हैं, जितना वह खुद को बताते हैं।
शीशमहल विवाद
बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर CM हाउस को संवारने पर पानी की तरह पैसा लगाने के आरोप लगे। इससे जनता में यह संदेश गया कि खुद को आम आदमी करार देने वाले सरकारी सुख-सुविधाओं का दोहन करने में पीछे नहीं हैं। इससे उनकी व्यक्तिगत छवि प्रभावित हुई।
एंटी इनकंबेंसी
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी लगातार तीन बार से दिल्ली की सत्ता संभाल रही थी, ऐसे में सत्ता विरोधी लहर ने भी AAP का खेल बिगाड़ा। जनता को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने को लेकर सरकार के दावे कई बार गलत साबित हुए।
आपसी कलह
आम आदमी पार्टी में आपसी कलह भी जनता के बीच उसकी छवि प्रभावित करने में महत्वपूर्ण रही। खासकर, स्वाति मालीवाल विवाद से पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा। इस विवाद ने पार्टी को बैकफुट पर पहुंचा दिया। स्वाति मालीवाल ने खुलकर केजरीवाल और AAP के खिलाफ बयानबाजी की थी।
बिगड़ैल बयान
चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों के बयान भी कुछ हद तक जनता का मूड बदलने की वजह रहे। आप नेता भाजपा को गुंडों की पार्टी करार देते रहे। केजरीवाल ने यमुना के पानी में जहर जैसे बयान दिए, जो लोगों को पसंद नहीं आये।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 hr agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
2 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
4 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
4 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
6 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
8 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
21 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
21 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines