Swati Maliwal Assault Case: आप राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना को लेकर कहा है कि उनके साथ जो हुआ, वो बहुत बुरा था। लेकिन अब बीजेपी के नेता इस पर राजनीति न करें। उन्होंने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि पुलिस को उन्होंने अपने बयान दिए हैं। उनको उम्मीद है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। मेरे पिछले कई दिन कठिन रहे हैं। मेरे लिए जिन लोगों ने प्रार्थना की, उनका मैं धन्यवाद व्यक्त करती हूं। जिन लोगों ने उन पर सवाल उठाए।
जिन्होंने कहा कि वे दूसरी पार्टी के इशारों पर काम कर रही हैं। ईश्वर उन लोगों को भी खुश रखे। देश में फिलहाल चुनाव चल रहे हैं। स्वाति मालीवाल के बजाय देश के लिए अहम मुद्दे जरूरी हैं। बीजेपी के लोगों से गुजारिश है कि वे इस मामले में राजनीति न करें।
दिल्ली पुलिस के 3 आईपीएस अफसर मालीवाल से पूछताछ करने उनके घर गए थे। आरोप है कि स्वाति के साथ केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने दुर्व्यवहार किया। वीरवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी विभव को तलब किया था। केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर बदसलूकी के आरोप हैं।
खुद कॉल कर पुलिस को दी थी सूचना!
आरोप है कि दिल्ली पुलिस को खुद मालीवाल ने कॉल की। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कॉल करने वाली महिला ने अपना परिचय स्वाति मालीवाल के तौर पर दिया। स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। डीसीडब्ल्यू में शामिल होने से पहले वे दिल्ली सीएम की सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। जब भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे ने आंदोलन चलाया था, तो मालीवाल भी इंडियन अगेंस्ट करप्शन की मेंबर थीं। 2015 में केजरीवाल सरकार ने उनको दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
11 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
11 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
43 mins agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
46 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
4 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
17 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
18 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
21 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines