हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिसमें कुछ गलत हो...', दिल्ली में BJP सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 साल पूरे होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने जेएनयू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ 100 दिन के कामों की बुकलेट जारी की।

विज्ञापन
CM Rekha Gupta

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने 31 मई को 100 दिन पूरे कर लिए। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने एक बुकलेट जारी की है, जिसमें रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया गया है। इसको लेकर दिल्ली सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक बुकलेट जारी की गई है। जिसमें अब तक की प्रमुख उपलब्धियां को विस्तार से बताया गया है।

दिल्ली को मिला आयुष्मान योजना का लाभ

इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि दिल्ली को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार को भी 10 लाख का इलाज लोगों को मिल रहा है। सिर्फ 100 दिन में साढ़े तीन लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को भी इस योजना से जोड़ा गया है।

सीएम ने आगे कहा कि हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया जिसमें कुछ गलत हो, पिछली सरकारों को खूब समय मिला लेकिन किसी यमुना की सफाई को सीरियसली नहीं लिया। आज यमुना में सिर्फ नाले जाते हैं, यमुना में सिर्फ गंदगी, सीवरेज और वेस्ट जाता है।

विज्ञापन

उन्हें सत्ता के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं दिया

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब रामलीला मैदान से आंदोलन शुरू हुआ तो हजारों-लाखों लोग इसमें शामिल हुए, मैं भी शामिल हुई, दूसरे लोग भी शामिल हुए। सभी ने इसका ये सोचकर समर्थन किया कि दिल्ली और देश में कुछ बेहतर होगा। वो लोग जो कहते थे कि उन्हें सत्ता का लालच नहीं है, वो इतने लालची हो गए कि उन्हें सत्ता के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं देता। मेरी कैबिनेट, हमारे विधायक, सभी जनप्रतिनिधि लगातार सड़कों पर लोगों के बीच काम करते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘हमें बदले में दुश्मनी मिलती है…,’ शांगरी-ला डायलॉग में CDS अनिल चौहान ने खोली पाकिस्तान की पोल

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने आयुष्मान भारत योजना, यमुना सफाई अभियान, महिला समृद्धि योजना जैसे कार्यों का जिक्र भी किया है। वहीं सरकार के 100 साल पूरे होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा हम बहुत खुश और संतुष्ट हैं। दिल्ली के लोगों को जो अधिकार मिलना चाहिए था, उसे सरकार पूरी निष्ठा से दे रही है। सीएम ने कहा कि जैसे-जैसे भारत विकसित होगा वैसे ही दिल्ली भी विकसित होगी और आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था जलवा… कौन हैं नेहा भंडारी? जिन्हें आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने किया सम्मानित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola