Legal Notices to BJP Candidate Pravesh Verma: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रण में नई दिल्ली सीट से उतरे भाजपा नेता प्रवेश वर्मा नई मुसीबत में फंस गए हैं। उन्हें कई लोगों ने लीगल नोटिस भेजा है, क्योंकि वे लोग उनके पंजाबियों पर दिए गए बयान से नाराज हैं। पंजाब और दिल्ली के लोगों ने नोटिस भेजे हैं। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव आचार संहिता लगी हुई है और चुनाव प्रचार चल रहा है।
नेताओं और उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग जारी है। इस जंग के बीच नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने पंजाबियों को लेकर विवादित बयान दे दिया। इस बयान के बाद बवाल मच गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भड़क गए और उन्होंने प्रवेश वर्मा के बयान को पंजाबियों का अपमान बताया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मांग की कि वे प्रवेश वर्मा से पंजाबियों से माफी मांगने को कहें। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी प्रवेश वर्मा को आड़े हाथों लिया है।
प्रवेश वर्मा ने क्या बयान दिया था?
बता दें कि पंजाबियों के बारे में बात करते हुए भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली आने वाली पंजाब की गाड़ियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा था कि पंजाब नंबर की गाड़ियां राजधानी दिल्ली में क्या कर रही हैं? वे दिल्ली की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। कहीं गणतंत्र दिवस पर कुछ करने की योजना नहीं तो नहीं।
CM भगवंत मान ने बताया अपमान
प्रवेश वर्मा के इस बयान को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों का अपमान बताया। उन्होंने इस बयान पर पलटवार करते हुए X हैंडल पर ट्वीट लिखा कि देश की राजधानी दिल्ली में हर राज्य के, हर देश के लोग आते-जाते हैं। यहां किसी भी राज्य की गाड़ियां आती और जाती हैं। इस पर कोई रोक नहीं लगा सकता और प्रवेश वर्मा पूछ रहे हैं कि दिल्ली में पंजाब नंबर की गाड़ियां क्या कर रही हैं? प्रवेश वर्मा गंदी राजनीति कर रहे हैं। इस तरह पंजाबियों की देशभक्ति पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। इस तरह तरह के बयान पंजाबियों का अपमान हैं।
अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार
प्रवेश वर्मा के बयान पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि राजधानी दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं। उनके परिजनों और पूर्वजों ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। इस तरह के बयान देकर उनकी देशभक्ति और शहादत का अपमान करना सही नहीं है। प्रवेश वर्मा को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines