Manoj Tiwari over Kejriwal: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल की नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की मांग को लेकर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की इस मांग को गुजरात और हिमाचल चुनाव से पहले अपनी पार्टी के हिंदू विरोधी चेहरे को छिपाने की असफल कोशिश करार दिया।
मनोज तिवारी ने कहा कि अगर केजरीवाल का वास्तव में इन बातों से कोई मतलब है तो उन्हें दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को हिंदू देवताओं के खिलाफ बोलने के लिए पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए।
भाजपा सांसद ने कहा, “आपके किसी भी पत्र के बिना हमने महाकाल कॉरिडोर विकसित किया और राम मंदिर निर्माण शुरू किया, जिसका आपने विरोध किया था।” उन्होंने मांग की कि केजरीवाल गौतम और इटालिया को आप से निकाल दें ताकि यह साबित हो सके कि उनके मन में संतान धर्म का सम्मान है।
बता दें कि बुधवार को एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें लगाने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि अपनी तरफ से पूरी कोशिश करने के बावजूद, कभी-कभी देवी-देवता हमें आशीर्वाद नहीं दे रहे होते हैं, तो हमारे प्रयास सफल नहीं होते हैं। मैं पीएम (मोदी) से हमारी मुद्रा (नोट्स) पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें लगाने की अपील करता हूं।
केजरीवाल ने कहा कि अगर हमारी मुद्रा (नोट्स) पर लक्ष्मी-गणेश की छवि होगी, तो हमारा देश समृद्ध होगा। मैं इस पर एक या दो दिन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा।
कांग्रेस नेता का आरोप- केजरीवाल भाजपा और आरएसएस की बी टीम
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें शामिल करने की केंद्र सरकार की अपील पर तंज कसा। दीक्षित ने एएनआई से कहा, “वह बीजेपी और आरएसएस की बी टीम हैं। उन्हें कोई समझ नहीं है। यह उनकी वोट की राजनीति है। अगर वह पाकिस्तान जाते हैं, तो वे यह भी कह सकते हैं कि मैं पाकिस्तानी हूं, इसलिए मुझे वोट दें।”
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
8 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
12 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
16 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
18 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines